What is Chief AI Officer: तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के दौर में कंपनियां अब एक नई टॉप लेवल पोस्ट बना रही हैं, Chief AI Officer (CAIO). यह पद सीधे कंपनी के हायर मैनेजमेंट से जुड़ा होता है. आने वाले समय में यह पद कई संगठनों में CEO और CTO जितना अहम माना जा सकता है.
क्या होता है चीफ AI ऑफिसर?
Chief AI Officer वह अधिकारी होता है जो कंपनी की AI रणनीति, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन की जिम्मेदारी संभालता है.
उनकी मुख्य जिम्मेदारियां होती हैं-
- कंपनी के लिए AI रोडमैप तैयार करना
- ऑटोमेशन और AI टूल्स को बिजनेस में लागू करना
- डेटा सुरक्षा और AI एथिक्स का पालन सुनिश्चित करना
- AI टीम का नेतृत्व करना
- अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर AI आधारित फैसले लेना
- सीधे शब्दों में कहें तो CAIO यह तय करता है कि कंपनी AI का इस्तेमाल कैसे करे ताकि मुनाफा, प्रोडक्टिविटी और इनोवेशन बढ़ सके.
भारत में करियर चीफ AI ऑफिसर का करियर ऑप्शन
भारत में बैंकिंग, फिनटेक, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और टेक कंपनियां तेजी से AI अपना रही हैं. इसी वजह से AI लीडरशिप रोल की मांग बढ़ रही है. हालांकि CAIO एक सीनियर पद है. इस पद तक पहुंचने के लिए शुरुआत में लोग डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI रिसर्चर, एनालिटिक्स मैनेजर, AI प्रोडक्ट हेड के तौर पर काम करते हैं.
चीफ AI ऑफिसर के लिए जरूरी योग्यता
- कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI या मशीन लर्निंग में डिग्री
- AI प्रोजेक्ट्स का अनुभव
- टीम लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल
- बिजनेस स्ट्रैटेजी की समझ
- MBA या टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट की पढ़ाई फायदेमंद हो सकती है
Chief AI Officer Salary: कितनी मिलती है सैलरी?
भारत में Chief AI Officer की सैलरी अच्छी हो सकती है. ये डिपेंड करता है कि आपको कितने सालों का अनुभव है और आप किस ब्रांड के लिए काम कर रहे हैं. बड़ी कंपनियों में सालाना सैलरी लगभग 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकती है.
यह भी पढ़ें- जॉब पर मंडरा रहा है AI का खतरा? इन कोर्स से बढ़ाएं अपना एक्सपीरियंस
