UPSC Topper Aditya Srivastava: लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव IPS से बने IAS, शेयर की अपनी स्ट्रैटजी

UPSC Topper Success Mantra: आदित्य श्रीवास्तव 2023 के टॉपर हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में AIR -1 हासिल करके अपना सपना पूरा कर लिया. वे दो बार UPSC निकाल चुके हैं. उन्होंने सिविल सेवा के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी और उनकी स्ट्रैटजी-

UPSC Topper Success Mantra: आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प से व्यक्ति बड़ी से बड़ी कामयाबी पा सकता है. कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव की. जहां लोगों के लिए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा एक बार भी निकालना मुश्किल होता है, वहां श्रीवास्तव ने दो-दो बार सफलता हासिल करके सभी को चौंका दिया. आइए, जानते हैं उनकी स्ट्रैटजी और सफलता का मंत्र- 

UPSC Topper Strategy: इस तरह की यूपीएससी सीएसई की तैयारी 

आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी की तैयारी (UPSC Preparation) के लिए नोट्स पर काफी ध्यान दिया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि समय निर्धारित करके पढ़ें. हालांकि, ब्रेक लेना भी जरूरी है. अभ्यर्थियों को खुद से खुद को प्रोत्साहित करना होगा. असफलता से घबराएं नहीं. 

UPSC Toppers Success Mantra: देश सेवा की भावना वाले चुनें यूपीएससी की राह 

आदित्य श्रीवास्तव ने अपने एक पुराने वीडियो में कहा था कि सिविल सेवा ऐक ऐसा क्षेत्र है जो न सिर्फ कैंडिडेट को प्रभावित करता है बल्कि औरों का जीवन भी इससे प्रभावित होता है. इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं में देश प्रेम की भावना और सेवा का भाव होना चाहिए. 

UPSC Topper Aditya Srivastava Education: इस IIT से की है पढ़ाई 

आदित्य की 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ स्थित सीएमएस स्कूल अलीगंज से हुई. आदित्य ने कक्षा 10वीं में 97.8 और कक्षा 12वीं में 97.5 प्रतिशत हासिल की थी. वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे. 12वीं के बाद उन्होंने IIT JEE अच्छा स्कोर हासिल किया और वे IIT Kanpur पहुंचे. यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. 2022 में उनका चयन UPSC CSE में 236वीं रैंक के साथ IPS सेवा के लिए हुआ था. वर्ष 2023 में उन्होंने प्रथम रैंक के साथ IAS कैडर हासिल किया. 

UPSC Topper: यूपीएससी के लिए छोड़ी नौकरी 

आदित्य ने दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है. पहली बार में उन्हें IPS Cadre मिला जिससे वे खुश नहीं थे. यही कारण था कि उन्होंने एक बार फिर तैयारी की और दूसरे प्रयास में AIR 1 के साथ आईएएस का पद हासिल कर लिया. आदित्य श्रीवास्तव के ऊपर यूपीएससी का जुनून इस कदर था कि उन्होंने बीटेक की डिग्री बाद लगने वाली जॉब भी छोड़ दी. 

यह भी पढ़ें- Best Career Courses: बीटेक या एमटेक नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे कठिन कोर्स, डिग्री पूरी करने में टॉपर्स के भी छूटते हैं पसीने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >