BSc फॉरेंसिक साइंस करने के 5 बड़े फायदे, शानदार करियर के साथ मोटी कमाई

BSc Forensic Science: अगर आपको बचपन से ही क्राइम शो देखने का शौक रहा है और हर केस में खुद ही डिटेक्टिव बन जाते हैं तो BSc फॉरेंसिक साइंस आपके टैलेंट का असली ठिकाना है. यहां आप सिर्फ क्राइम सॉल्व नहीं करेंगे, बल्कि DNA से लेकर डिजिटल क्लू तक हर राज खोलने के एक्सपर्ट बन सकते हैं. साथ में कमाई भी जबरदस्त मिलेगी.

BSc Forensic Science: अगर आप साइंस बैकग्राउंड से हैं और क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लैब रिसर्च या DNA एनालिसिस जैसे काम में दिलचस्पी रखते हैं तो BSc फॉरेंसिक साइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह कोर्स न सिर्फ अलग तरह का करियर देता है बल्कि कमाई भी अच्छी-खासी होती है. आजकल क्राइम टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस फील्ड में एक्सपर्ट्स की मांग काफी बढ़ चुकी है. चलिए जानते हैं BSc Forensic Science करने के 5 बड़े फायदे जो इसे एक मजबूत और हाई पैकेज वाला करियर बनाते हैं.

BSc Forensic Science: हाई डिमांड और बेहतर जॉब सिक्योरिटी

जैसे-जैसे क्राइम के तरीके डिजिटल और टेक्निकल होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट की जरूरत बढ़ रही है. पुलिस, CBI, FSL लैब, साइबर क्राइम यूनिट जैसे विभागों में हर साल बड़ी संख्या में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भर्ती होती है. इस वजह से इस फील्ड में जॉब सिक्योरिटी काफी मजबूत होती है. एक बार अनुभव मिल जाने पर करियर बहुत लंबा चलता है.

मोटी कमाई

फॉरेंसिक साइंस ग्रेजुएट की शुरुआती सैलरी 4 से 7 लाख सालाना तक पहुंच जाती है. अगर आप DNA एनालिसिस, Toxicology या साइबर फॉरेंसिक्स जैसे किसी स्पेशल ब्रांच में मास्टरी कर लेते हैं तो पैकेज सीधे 10 से 15 लाख सालाना तक पहुंच सकता है. सरकारी जॉब में भी ग्रेड पे के साथ सैलरी अच्छी और स्थिर होती है. जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, कमाई और भी बढ़ जाती है.

रूटीन वाला काम नहीं

अगर आप रोज एक जैसा रूटीन वाला काम नहीं चाहते तो यह फील्ड आपको कभी बोर नहीं होने देगा. यहां हर केस अलग होता है. कभी DNA सैंपल चेक करना, कभी फ्रिंगरप्रिंट मिलाना, कभी डिजिटल डिवाइस की जांच. काम में थ्रिल भी है और सीखने का मौका भी. इस वजह से लोग इस फील्ड में लंबे समय तक दिलचस्पी बनाए रखते हैं.

सरकारी और प्राइवेट दोनों में करियर

फॉरेंसिक साइंस में सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर में भी ढेरों मौके हैं. प्राइवेट लैब्स, मेडिकल कंपनियां, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंश्योरेंस कंपनियां, साइबर सिक्योरिटी फर्म और लीगल कंसल्टेंसी में भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की काफी मांग है. फॉरेन्सिक साइंस करने के बाद विदेश में भी नौकरी के मौके आसानी से मिल जाते हैं.

जिम्मेदारी वाला करियर

फॉरेंसिक एक्सपर्ट सीधे तौर पर अपराधों की जांच में मदद करते हैं. आपके द्वारा दिया गया एक एविडेंस किसी को इंसाफ दिला सकता है. इस वजह से समाज में इस प्रोफेशन की इज्जत काफी होती है. यह करियर सिर्फ पैसे ही नहीं देता बल्कि एक जिम्मेदार प्रोफेशनल बनने का मौका भी देता है.

यह भी पढ़ें: जामिया में शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, 5000 रुपये में 3 महीने की Online Class

नोट: यह आर्टिकल करियर ग्रोथ और करियर गाइड के लिए तैयार की गई है. इसमें बताए गए फायदों के अलावा भी BSc Forensic Science के कई फायदे हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >