उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें टाइपिंग स्पीड का असली गणित और डिटेल्स

Typing Speed: आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर स्किल जरूरी है. खासकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए इसकी अहमियत बढ़ जाती है. जानें Average Typing Speed कितनी होती है, कितनी स्पीड अच्छी मानी जाती है, किन सरकारी परीक्षाओं में Typing Test होता है और अपनी स्पीड व Accuracy कैसे बेहतर करें.

Typing Speed: आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर पर तेजी और सटीकता से काम करना एक महत्वपूर्ण स्किल बन गया है. खासकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए Typing Speed काफी मायने रखती है, क्योंकि कई भर्ती परीक्षाओं में लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर स्किल टेस्ट आयोजित किया जाता है. इसमें कैंडिडेट्स की टाइपिंग की स्पीड के साथ-साथ उसकी सटीकता भी जांची जाती है. आइए जानते हैं Typing Speed क्या होती है, कितनी स्पीड अच्छी मानी जाती है और किन परीक्षाओं में इसकी जरूरत पड़ती है.

Typing Speed क्या होती है?

Typing Speed का मतलब है कि कोई व्यक्ति कंप्यूटर या कीबोर्ड पर एक निश्चित समय में कितने शब्द टाइप कर सकता है. इसे आमतौर पर WPM यानी Words Per Minute में मापा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 1 मिनट में 40 शब्द सही तरीके से टाइप करता है, तो उसकी टाइपिंग स्पीड 40 WPM मानी जाएगी. इसमें केवल स्पीड ही नहीं, बल्कि Accuracy भी महत्वपूर्ण होती है.

ये भी पढ़ें: वाणी कंप्यूटर सेंटर में टाइपिंग की फाइनल परीक्षा ली गयी

Accurate Typing Speed: कितनी स्पीड है जरूरी?

Typing Speed का अच्छा या खराब होना व्यक्ति के काम और परीक्षा के मानदंड पर निर्भर करता है. सामान्य कंप्यूटर कार्यों के लिए लगभग 30-40 WPM की स्पीड शुरुआती स्तर पर अच्छी मानी जा सकती है. वहीं नियमित अभ्यास करने वाला व्यक्ति 40-50 WPM या उससे अधिक की स्पीड हासिल कर सकता है.

Typing Speed for Govt Exams: किन सरकारी परीक्षाओं में जरूरत पड़ती है?

  • SSC की परीक्षाएं
  • रेलवे भर्ती
  • बैंकिंग परीक्षाएं
  • राज्य सरकार की भर्तियां
  • न्यायालय और सचिवालय की भर्तियां

इन परीक्षाओं में टाइपिंग स्पीड की जरूरत होती है, मगर सभी के लिए अलग-अलग नियम और सटीकता और माप निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: टाइपिंग स्किल्स बना सकती हैं अफसर, उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी लाखों की नौकरी

Hindi and English Typing Speed Difference: हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड में क्या अंतर है?

हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में इस्तेमाल होने वाले कीबोर्ड लेआउट और टाइपिंग सिस्टम अलग होते हैं. अंग्रेजी टाइपिंग के लिए सामान्य QWERTY कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि हिंदी टाइपिंग में InScript, Remington या भर्ती परीक्षा में निर्धारित अन्य सिस्टम का इस्तेमाल हो सकता है. इसलिए अगर किसी परीक्षा में हिंदी टाइपिंग मांगी गई है, तो कैडिडेट्स को उसी लेआउट पर अभ्यास करना चाहिए जिस पर परीक्षा आयोजित होनी है.

Typing Speed बढ़ाने के आसान तरीके

  • रोजाना अभ्यास करें
  • Accuracy पर ध्यान दें
  • कीबोर्ड को लगातार न देखें
  • नियमित टाइपिंग टेस्ट दें
  • बार-बार गलत टाइप होने वाले अक्षरों और शब्दों की अलग से प्रैक्टिस करें
  • परीक्षा के अनुसार अभ्यास करें

ये भी पढ़ें: SSC CHSL परीक्षा में गड़बड़, फिर से देना होगा टाइपिंग टेस्ट, नई डेट जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >