Top Universities in Canada: आज के समय में विदेश में पढ़ाई करना कई स्टूडेंट्स का सपना है. इस सूची में कनाडा सबसे पॉपुलर देशों में से एक है. बेहतर एजुकेशन सिस्टम, सुरक्षित माहौल, पार्ट-टाइम काम की फैसिलिटी और पढ़ाई के बाद वर्क परमिट (PGWP) जैसे अवसर कनाडा को खास बनाते हैं. यहां की एजुकेशन सिस्टम ग्लोबल लेवल पर है. डिग्री की इंटरनेशनल मान्यता है और पढ़ाई के बाद नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं. आइए जानते हैं कि कनाडा किस कोर्स के लिए सबसे ज्यादा फेमस है. वहां के टॉप कॉलेज कौन-से (Top Universities in Canada) हैं.
किन कोर्स के लिए फेमस है?
कंप्यूटर साइंस और आईटी
कनाडा टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन चुका है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कोर्स यहां बहुत पॉपुलर हैं.
हेल्थ साइंस और नर्सिंग
मेडिकल और हेल्थ सेक्टर में कनाडा की एजुकेशन वर्ल्ड लेवल पर मान्यता प्राप्त है. नर्सिंग, पब्लिक हेल्थ और बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स की काफी डिमांड है.
बिजनेस और मैनेजमेंट
एमबीए, फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस और मार्केटिंग जैसे कोर्स कनाडा में काफी मशहूर हैं. यहां की डिग्री ग्लोबल लेवल पर मान्य होती है.
इंजीनियरिंग
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग कनाडा में सबसे ज्यादा चुने जाने वाले कोर्स हैं.
मीडिया और एनिमेशन
फिल्म प्रोडक्शन, गेम डिजाइन, एनिमेशन और डिजिटल मीडिया में भी कनाडा तेजी से आगे बढ़ रहा है.
Top Universities in Canada: कनाडा के टॉप 5 यूनिवर्सिटी
1. University of Toronto– यह कनाडा की सबसे पॉपुलर यूनिवर्सिटी (Top universities in Canada) मानी जाती है. कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस और मेडिकल साइंस जैसे फेमस कोर्स यहां उपलब्ध है.
2. University of British Columbia- यह यूनिवर्सिटी रिसर्च और इंटरनेशनल रैंकिंग में काफी आगे है. फेमस कोर्स जैसे एनवायरनमेंटल साइंस, बिजनेस, इंजीनियरिंग और हेल्थ साइंस है.
3. McGill University- हल्थ और मेडिकल एजुकेशन के लिए फेमस यह कॉलेज मेडिसिन, लॉ, आर्ट्स और साइंस कोर्स प्रोवाइड करता है.
4. University of Alberta- रिसर्च और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है.
5. University of Waterloo- टेक्नोलॉजी और को-ऑप प्रोग्राम के लिए मशहूर है. कंप्यूटर साइंस, आईटी और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स यहां है.
यह भी पढ़ें: जंगलों से प्यार है! साउथ अफ्रीका से करें ये कोर्स, पाएं लाखों का पैकेज
