50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज

Top Short Term Courses: महंगी डिग्री की जरूरत नहीं. कम खर्च में शानदार करियर बनाने के लिए करें ये 5 प्रोफेशनल कोर्सेज. 50,000 रुपये से कम फीस में मिलेगी हाई-सैलरी वाली नौकरी.

Top Short Term Courses: आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए हमेशा महंगी डिग्री या लाखों रुपये की फीस वाले कोर्स करना जरूरी नहीं है. अगर सही स्किल सीखी जाए, तो कम खर्च में भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है. कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं, जिनकी फीस 50,000 रुपये से कम होती है और इन्हें पूरा करने के बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कोर्स (Top Short Term Courses) के बारे में.

1. डिजिटल मार्केटिंग

आज लगभग हर कंपनी अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स और कंटेंट मार्केटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. कई संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह कोर्स 20,000 से 50,000 रुपये के बीच मिल जाता है. शुरुआत में 25,000 से 40,000 रुपये महीने तक की नौकरी मिल सकती है.

PC: Freepik

2. ग्राफिक डिजाइनिंग (Top Short Term Courses)

अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें पोस्टर, लोगो, सोशल मीडिया डिजाइन और ब्रांडिंग से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. इस कोर्स की फीस आमतौर पर 15,000 से 40,000 रुपये के बीच होती है. अनुभव बढ़ने के साथ कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है.

PC: Freepik

3. डेटा एनालिटिक्स

डेटा एनालिटिक्स आज सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है. इसमें डेटा को समझना, रिपोर्ट बनाना और बिजनेस से जुड़े फैसलों में मदद करना सिखाया जाता है. शुरुआती स्तर के कई सर्टिफिकेट कोर्स 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इस क्षेत्र में अच्छी कंपनियों में आकर्षक पैकेज मिलने की संभावना रहती है. कोर्स पूरा करने और Excel, SQL व Tableau जैसी स्किल्स सीखने के बाद शुरुआती सैलरी 4 से 6 लाख सालाना तक हो सकती है. 

PC: Freepik

4. UI/UX डिजाइन

मोबाइल ऐप और वेबसाइट बनाने वाली कंपनियों में UI/UX डिजाइनर की काफी मांग है. इस कोर्स में यूजर एक्सपीरियंस और इंटरफेस डिजाइन करना सिखाया जाता है. कई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 30,000 से 50,000 रुपये के बीच यह कोर्स कराते हैं. स्किल अच्छी होने पर शुरुआती सैलरी भी काफी बेहतर हो सकती है.

PC: Social Media

5. वेब डेवलपमेंट 

कोडिंग और वेबसाइट बनाना सीखकर आप फुल-स्टैक या फ्रंट-एंड डेवलपर बन सकते हैं. 20,000 से 40,000 रुपये के कोर्सेज करके आप फ्रीलांसिंग या फुल-टाइम जॉब से महीने के 40 हजार से 50 हजार रुपये आराम से कमा सकते हैं.  

PC: Freepik

Top Short Term Courses: कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर चेक लें कि इंस्टीट्यूट मान्यता प्राप्त है या नहीं. केवल कम फीस देखकर कोर्स न चुनें, बल्कि यह भी देखें कि वहां प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा मिल रही है या नहीं. साथ ही, अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही करियर का चुनाव करें.

यह भी पढ़ें: CSE छोड़ दूसरी ब्रांच चुन रहे JEE टाॅप रैंकर, IIT में एडमिशन का बदल रहा ट्रेंड, VC ने भी बताई बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >