फ्री में सीखें AI, ये 5 कोर्स बदल सकते हैं आपका करियर

Top 5 Free AI Courses: आज के समय में AI स्किल्स की काफी डिमांड है. अगर आप AI सीखना चाहते हैंम तो ये 5 फ्री AI कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. जानें ये 5 कोर्स कौन-कौन से हैं.

Top 5 Free AI Courses: आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से सबसे इम्पॉर्टेंट टेक्नोलॉजी बनती जा रही है. हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्टर में AI का यूज बढ़ रहा है.  ऐसे में अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो अच्छी बात यह है कि अब कई प्लेटफॉर्म फ्री AI कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं. इन कोर्स के जरिए आप घर बैठे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेसिक से लेकर एडवांस डिटेल्स हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 5 फ्री AI कोर्स (Top 5 Free AI Courses) क्या-क्या है. 

Top 5 Free AI Courses:

1. Elements of AI

यह कोर्स बिगिनर्स के लिए बनाया गया है.  इसमें AI के बेसिक कॉन्सेप्ट, मशीन लर्निंग और डेटा के यूज को आसान लैंग्वेज में समझाया जाता है. यह कोर्स उन लोगों के लिए अच्छा है, जो बिना किसी टेक्निकल बैकग्राउंड के AI सीखना चाहते हैं. 

2. AI For Everyone

इस कोर्स में AI के काम करने के तरीके, इसके उपयोग और बिजनेस में इसके इम्पैक्ट के बारे में बताया जाता है. इसमें टेक्निकल कोडिंग की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह नॉन-टेक स्टूडेंट्स के लिए भी यूजफुल है. 

3. Introduction to Artificial Intelligence

इस कोर्स में AI की फंडामेंटल डिटेल्स दी जाती है. इसमें मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और डेटा प्रोसेसिंग जैसे टॉपिक शामिल होते हैं. यह कोर्स AI की मजबूत नींव बनाने में मदद करता है.

4. Machine Learning Basics

यह कोर्स मशीन लर्निंग के बेसिक एल्गोरिदम, डेटा एनालिसिस और मॉडल ट्रेनिंग की जानकारी देता है. AI में आगे बढ़ने के लिए मशीन लर्निंग की समझ होना जरूरी होती है. 

5. AI Programming Basics

अगर आप AI में प्रोग्रामिंग सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स हेल्पफुल हो सकता है. इसमें Python, डेटा हैंडलिंग और बेसिक AI मॉडल बनाने की डिटेल्स दी जाती है.

फ्री AI कोर्स करने के फायदे

  • नई टेक्नोलॉजी की समझ डेवलप होती है. 
  • IT और टेक सेक्टर में करियर के अवसर बढ़ते हैं. 
  • डेटा साइंस और मशीन लर्निंग जैसी स्किल्स सीखने का मौका मिलता है. 
  • स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयोगी होती है.

यह भी पढ़ें: यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >