एक्ट्रेस सी खूबसूरती, दिल में देशभक्ति, IPS अंशिका का दमदार अंदाज

Success Story: IPS अंशिका वर्मा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी निभाने का अंदाज यह दिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है. उनकी यह लोकप्रियता केवल ग्लैमर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी उन्हें रोल मॉडल के रूप में देखती है.

Success Story: IPS अंशिका वर्मा अपने काम के साथ-साथ अपने दमदार अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनकी लोकप्रियता केवल प्रशासनिक कार्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. उनकी सुंदरता और आत्मविश्वास भरी पर्सनैलिटी उन्हें बाकी अधिकारियों से अलग पहचान दिलाती है.

अंशिका वर्मा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 बैच की ऑफिसर हैं. उन्होंने यह कठिन परीक्षा रैंक 136 के साथ क्रैक की थी. खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के हासिल की. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य संभव है.

Success Story of IPS Anshika Verma: प्रयागराज की रहने वाली

अंशिका मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई नोएडा से हुई है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई वहीं पूरी की. नोएडा के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया और अपने सपनों को साकार किया.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

IPS अंशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी खूबसूरत तस्वीरें और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करता है. यही कारण है कि वह अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं. उनकी यह लोकप्रियता केवल ग्लैमर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी उन्हें रोल मॉडल के रूप में देखती है.

UPSC 2020 क्रैक करने के बाद उनका चयन इंडियन पुलिस सर्विस के लिए हुआ और वर्तमान में वह गोरखपुर में ASP के पद पर तैनात हैं. यहां भी वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के बेटे को Google में 2 करोड़ का पैकेज, शिवम के पास कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मास्टर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >