AI और 5G के दौर में ये बनी नई फ्यूचर टेक्नोलॉजी, जानें करियर स्कोप

IoT Engineering: यह इंजीनियरिंग ब्रांच आज कि नहीं, बल्कि फ्यूचर की टेक्नोलॉजी है. जो स्टूडेंट्स हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह ब्रांच करियर और ग्रोथ के मौके देती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IoT इंजीनियरिंग क्या है और ये नई टेक्नोलॉजी के साथ कैसे मजबूत हो रही है.

IoT Engineering: तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में IoT इंजीनियरिंग (Internet of Things) एक मॉडर्न इंजीनियरिंग ब्रांच बनकर उभर रही है. यह रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर बड़ी इंडस्ट्री तक हर सिस्टम को स्मार्ट बना रही है. नई टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5G, क्लाउड कंप्यूटिंग और बिग डेटा के साथ मिलकर IoT अब डिवाइज को कनेक्ट करके डेटा के जरिए डीसीजन लेने वाली टेक्नोलॉजी बन चुका है.

इसी वजह से IoT इंजीनियरिंग में पढ़ाई, रिसर्च और करियर के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में यह फील्ड स्टूडेंट्स के लिए एक मजबूत और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन मानी जा रही है. आइए जानते हैं कि IoT Engineering ब्रांच क्या है और इसके क्या करियर स्कोप है.

IoT Engineering क्या है ?

IoT इंजीनियरिंग (इंटरनेटऑफ थिंग्स) एक ऐसी टेक्नोलॉजी ब्रांच है, जिसमें इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट डिवाइसेज को डिजाइन, डेवलप और मैनेज करना सिखाया जाता है. इसमें ऐसे सिस्टम बनाए जाते हैं, जो खुद से डेटा इकट्ठा करते हैं, उसे इंटरनेट के जरिए भेजते हैं और उसी डेटा के आधार पर काम करते हैं.

नई टेक्नोलॉजी से कैसे मजबूत हो रही है यह ब्रांच ?

नई-नई टेक्नोलॉजी के जुडने से IoT इंजीनियरिंग पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और भरोसेमंद बनती जा रही है. AI के मदद से IoT डिवाइज अब डेटा का एनलिसिस करके खुद डीसीजन ले सकती है. 5G से IoT सिस्टम को हाई स्पीड और कम लेटेंसी मिलती है. इसमें स्मार्ट सिटी और रियल टाइम मॉनिटरिंग ज्यादा प्रभावी हो गई है. क्लाउड कंप्यूटिंग कि वजह से IoT डिवाइसेज का डेटा सेफ तरीके से स्टोर और प्रोसेस किया जाता है.

IoT Engineering Career: करियर स्कोप

नई टेक्नोलॉजी के साथ IoT इंजीनियरिंग में करियर के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं. स्टूडेंट्स IoT इंजीनियरिंग करने के बाद डेटा एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर, स्मार्ट डिवाइज डिजाइनर और IoT इंजीनियर बन सकते हैं. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी IoT प्रोफेशनल्स कि डिमांड बढ़ रही है.

टॉप कॉलेज

इंडिया में ऐसे की कॉलेज व इंस्टीट्यूट है, जहां IoT engineering ब्रांच की पढ़ाई कराई जाती है, जैसे

  • IIT मद्रास
  • VIT वेल्लोर
  • NIT त्रिची
  • SRMIST यूनिवर्सिटी
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

यह भी पढ़ें: BTech CS की भीड़ से दूर स्टूडेंट्स ले रहे हैं Textile Engineering, जानें करियर स्कोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >