रूस में सिर्फ डॉक्टर नहीं बनते! ये कोर्सेज भी हैं Trend में

Indian Students in Russia: 2024 में करीब 31,444 इंडियन स्टूडेंट्स रूस में पढ़ रहे थे. MBBS से लेकर इंजीनियरिंग तक, बड़ी संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स रूस जाकर पढ़ाई करते हैं. आइए, जानते हैं कि कौन-कौन सा कोर्स रूस से कर सकते हैं.

Indian Students In Russia: बीते शनिवार को रूस के बश्कोर्तोस्तान की राजधानी उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक हमले के दौरान 4 भारतीय स्टूडेंट के घायल होने की खबर सामने आ रही है. भारत से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रूस जाते हैं पढ़ाई करने, खासकर MBBS का कोर्स. एक आंकड़े के अनुसार, 2024 में करीब 31,444 इंडियन स्टूडेंट्स रूस में पढ़ रहे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस सिर्फ मेडिकल नहीं बल्कि अन्य कोर्सेज के लिए भी स्टूडेंट्स की टॉप च्वॉइस में से एक है.

इंजीनियरिंग कोर्स

कई सालों से इंडियन स्टूडेंट्स रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं. हालांकि, रूस में इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज की पढ़ाई भी बेस्ट होती है. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से यहां इंजीनियर्स की खूब डिमांड है.

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

रूस में इंडियन स्टूडेंट्स (Indian Students) बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करने भी जाते हैं. रूस की यूनिवर्सिटीज ग्लोबल मार्केट और मल्टीनेशनल बिजनेस पर जोर देती है. यहां कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन मिल जाता है.

इंटरनेशनल रिलेशंस

रूस में इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई भी काफी डिमांड में है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स इस विषय की पढ़ाई के लिए रूस जाते हैं. ग्लोबल मंच पर भी रूस पॉलिटिक्स और IR को लेकर काफी एक्टिव है. Moscow State Institute of International Relations से इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर सकते हैं.

एविएशन स्टडीज

रूस एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में लीडर है. साथ ही एयरक्राफ्ट और स्पेस रिसर्च में मजबूत पकड़ रखता है. ऐसे में स्टूडेंट्स यहां से एविएशन रिलेटेड कोर्स कर सकते हैं. यहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर मेन फोकस किया जाता है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ MBBS इंजीनियरिंग नहीं इन Course की पढ़ाई के लिए भी भारत आते हैं नेपाल के छात्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >