IIT Bombay में पहली बार ऐसा अनोखा कोर्स, फ्लाइट टेस्टिंग में MA डिग्री

IIT Bombay MA Degree: IIT बॉम्बे में फ्लाइट टेस्ट का नया मास्ट्रर्स डिग्री शुरू होने वाला है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और रिसर्च बेस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी. IAF और IIT Bombay का ये कदम मिलिट्री एविएशन इंडस्ट्री को विकसित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

IIT Bombay MA Degree For Flight Test Crew: IIT बॉम्बे अब छात्रों को फ्लाइट टेस्टिंग में मास्टर्स डिग्री देगा. संस्थान ने भारतीय वायुसेना (IAF) और IIT Bombay के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है. दोनों संस्थानों की ओर से 2 सितंंबर को एक एग्रीमेंट साइन किया गया, जिसके तहत Flight Test Crew के लिए मास्टर डिग्री प्रोग्राम तैयार किया जाएगा. इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से Test Pilots और Flight Test Engineers शामिल होंगे.

IIT Bombay के साथ मिलकर काम करेगा Air Force Test Pilot School

इस सहयोग में भारतीय वायुसेना के Aircraft and Systems Testing Establishment (ASTE) में स्थित Air Force Test Pilot School (AFTPS) की अहम भूमिका होगी. AFTPS फ्लाइट टेस्टिंग से जुड़े अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है. IIT Bombay की इस नई पहल के तहत स्टूडेंट्स को फ्लाइट टेस्टिंग के फील्ड में प्रैक्टिकल और रिसर्च बेस्ड जानकारी दी जाएगी. अगर आपको भी एविएशन और एयरक्राफ्ट के फील्ड में करियर बनाना है तो ये कोर्स आपके लिए बेस्ट साबित होगा.


Military Aviation में फ्लाइट टेस्टिंग क्यों जरूरी

किसी नए सैन्य विमान या एविएशन सिस्टम को इस्तेमाल में लाने से पहले उसकी टेस्टिंग बेहद महत्वपूर्ण होती है. Flight testing में मास्ट्रर्स डिग्री के जरिए विमान और उसके सिस्टम की एबिलिटी, परफॉर्मेंस और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया जाएगा. IAF और IIT Bombay का यह कोर्स इसी फील्ड में एक्सपर्ट और रिसर्च को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है. इससे भारत में military aviation और aerospace technology के फील्ड में उन्नत टेक्निकल क्षमता विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: IBPS RRBs recruitment : आईबीपीएस ने ग्रामीण बैंकों में निकाली 13706 पदों पर वेकेंसी

आत्मनिर्भर भारत मिशन से भी जुड़ी पहल

IAF के मुताबिक, फ्लाइट टेस्टिंग मिलिट्री एविएशन इंडस्ट्री के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. IIT Bombay के साथ यह साझेदारी भारत में मिलिट्री क्षेत्र को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है. इस सहयोग से एकेडमिक रिसर्च और मिलिट्री एविएशन की प्रैक्टिकल जरूरतों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश की जाएगी.

अभी जारी नहीं हुई एडमिशन डिटेल

IIT Bombay के इस मास्टर डिग्री प्रोग्राम से जुड़ी डिटेल जानकारी अभी जारी नहीं की गई है. एडमिशन, कोर्स ड्यूरेशन, फीस, सीट्स, एप्लिकेशन प्रोसेस जानने के लिए इंतजार करना होगा.

IIT Bombay के इस कोर्स का फायदा

फ्लाइट टेस्टिंग में एक्सपर्टिज हासिल करने का मौका मिलेगा. विमान की सुरक्षा और प्रदर्शन को समझने की क्षमता विकसित होगी. एडवांस्ड एयरोस्पेस रिसर्च से जुड़ने का अवसर मिलेगा. IIT Bombay के रिसर्च इकोसिस्टम का लाभ मिलेगा. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. Military Aerospace में स्वदेशी तकनीक विकसित करने में मदद मिलेगी. Flight Test Crew की तकनीकी और अकादमिक क्षमता बेहतर होगी. भारत की मिलिट्री एविएशन और एयरोस्पेस क्षमता को मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: आजादी से भी पहले से है पटना का ये आयुर्वेद कॉलेज, NEET UG से मिलता है एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >