Ice Cream Tester: जानें क्या होता है ये प्रोफेशन, कैसे बनें और कितनी है सैलरी

Ice Cream Tester career: फूड इंडस्ट्री में तेजी के साथ-साथ आइसक्रीम टेस्ट की डिमांड भी बढ़ रही है. इस पेशे में आपको आइसक्रीम की क्वालिटी टेस्ट करनी होती है.

Ice Cream Tester career: अगर आपको आइसक्रीम पसंद है, तो यह शौक आपका करियर भी बन सकता है. Ice Cream Tester या फूड टेस्टर का काम सिर्फ स्वाद लेना नहीं, बल्कि आइसक्रीम की क्वालिटी, फ्लेवर, टेक्सचर और खुशबू का साइंटिफिक तरीके से जांच करना होता है. प्रोफेशनल टेस्टर एक दिन में कई फ्लेवर टेस्ट करते हैं और प्रोडक्ट की क्वालिटी को अच्छा करने में मदद करते हैं.

फूड इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में जॉब के अवसर भी बढ़ रहे हैं. नए फ्लेवर डेवलपमेंट और क्वालिटी कंट्रोल के लिए कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत रहती है. ऐसे में यह करियर उन युवाओं के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो खाने-पीने के शौक को प्रोफेशन में बदलना चाहते हैं.

आइसक्रीम टेस्टर बनने के लिए कौन सी डिग्री लेनी होती है?

भारत में अभी तक कोई स्पेशलाइज डिग्री तो नहीं है. लेकिन इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आमतौर पर फूड साइंस या फूड टेक्नोलॉजी में डिग्री जरूरी होती है. इसके बाद आप FMCG कंपनियों या फूड ब्रांड्स में क्वालिटी एनालिस्ट, प्रोडक्ट डेवलपर या टेस्टिंग एक्सपर्ट के तौर पर काम कर सकते हैं. किसी आइसक्रीम कंपनी में इंटर्नशिप भी फायदेमंद रहेगा.

आइसक्रीम टेस्टर बनने के लिए जरूरी स्किल्स

  • टेस्टिंग सेंस (Taste Sense)- फ्लेवर, मिठास और क्वालिटी को सही तरीके से पहचानने की क्षमता
  • क्रिएटिविटी (Creativity)- नए-नए फ्लेवर और कॉम्बिनेशन सोचने की योग्यता
  • स्मेल और टेक्सचर पहचानना- खुशबू और बनावट (texture) को समझने की स्किल
  • धैर्य (Patience)- एक दिन में कई तरह की आइसक्रीम टेस्ट करनी पड़ती है, इसलिए धैर्य जरूरी
  • डिटेल पर ध्यान (Attention to Detail)- छोटे-छोटे अंतर को पहचानने की क्षमता
  • हेल्थ अवेयरनेस- ज्यादा टेस्टिंग से वजन या तबीयत पर असर पड़ सकता है, इसलिए हेल्त को लेकर अवेयरनेस भी जरूरी है

आइसक्रीम टेस्टर की सैलरी कितनी होती है?

आइसक्रीम टेस्टर की सैलरी की बात करें तो भारत में इस फील्ड में करियर की शुरुआत करने वाले प्रोफेशनल्स को आमतौर पर करीब 2.5 से 3.5 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज मिल सकता है. जैसे-जैसे अनुभव और स्किल बढ़ती है, सैलरी भी तेजी से बढ़ती जाती है और एक्सपर्ट बनने के बाद बड़ी फूड या FMCG कंपनियों में इससे कहीं ज्यादा कमाई के मौके मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >