OTT की ‘Maharani’, एक्ट्रेस Huma Qureshi ने दिल्ली के इस फेमस कॉलेज से की है पढ़ाई

Huma Qureshi Education: हुमा कुरैशी एक टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं? आम परिवार से आने वाली हुमा ने दिल्ली के फेमस कॉलेज से हिस्ट्री में ऑनर्स किया है. जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर फिल्मी सफर तक की पूरी कहानी.

Huma Qureshi Education: बॉलीवुड एक्ट्रेश हुमा कुरैशी अपने चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की मौत (Huma Qureshi Brother News) को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली में एक पार्किंग विवाद को लेकर उनके चचेरे भाई की हत्या कर दी गई है. हुमा कुरैशी एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रैस हैं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं?

Huma Qureshi Family: दिल्ली में एक आम परिवार में हुआ जन्म

हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली (Delhi News) में हुआ है. वो एक मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में रेस्त्रां के मालिक हैं और मां अमीना एक हाउस वाइफ हैं. वो एक आम और साधारण परिवार से आती हैं. 

Huma Qureshi Education: दिल्ली के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

हुमा कुरैशी की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी दिल्ली में हुई है. दिल्ली के मशहूर कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. क्या आप जानते हैं कि हुमा कुरैशी की पढ़ाई दिल्ली के फेमस गार्गी कॉलेज से हुई है. उन्होंने यहां से हिस्ट्री ऑनर्स की डिग्री ली है. हालांकि, वे हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. यही कारण है कि उन्होंने थिएटर ज्वॉइन कर लिया. 

Huma Qureshi Films: इस फिल्म ने दिलाई पहचान

हुमा कुरैशी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आई हैं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोह मनवाया है. शुरुआत में उन्होंने कुछ विज्ञापन किए थे. उनकी पहली फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ थी. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से तारीफें बटोरी. इसके बाद हुमा कुरैशी ने ‘एक थी डायन’, ‘बदलापुर’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी फिल्में और कई ओटीटी किया. ओटीटी पर ‘महारानी’ (Humar Qureshi Maharani) में उनके अभिनय को काफी सराहा गया. 

यह भी पढ़ें- NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र

अजय या अक्षय, किसकी बेटी और बेटा ज्यादा पढ़ा-लिखा? Nysa Devgan और Aarav Kumar की ऐसे हुई पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >