How to Make Resume For Google: नौकरी पाने की रेस में सिर्फ इंटरव्यू और उसमें सेलेक्शन ही जरूरी नहीं बल्कि इससे पहले भी कई पड़ाव होते हैं. सबसे पहला स्टेज तो रिज्यूमे से शुरू होता है. अगर आपका रिज्यूमे ही रिक्रूटर्स को एट्रैक्ट नहीं कर पा रहा तो दूसरे स्टेज के लिए आप सेलेक्ट ही नहीं हो पाएंगे. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप रिज्यूमे में ऐसी चीजें शामिल करें जिससे ये प्रभावी लगे. खासकर जब गूगल जैसी फेमस और ग्लोबल टेक कंपनी में नौकरी पाने की बात हो तो रिज्यूमे शानदार होना चाहिए. गूगल के एक रिक्रूटर ने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए कुछ टिप्स (Tips To Make Resume) दिए हैं.
गूगल के रिक्रूटर ने शेयर किया वीडियो
Googleके डबलिन ऑफिस में रिक्रूटर अमांडा ने इंस्टाग्राम पेज Lifeatgoogle से एक रील शेयर की. इस रील में उन्होंने गूगल में नौकरी पाने के लिए रिज्यूमे बनाने के लिए जरूरी टिप्स शेयर की. उनका कहना है कि रिक्रूटर्स को इससे कोई मतलब नहीं कि आपके पास बहुत सारे स्किल्स हैं. रिज्यूमे में मेंशन स्किल्स उस जॉब रोल के अनुसार फिट बैठनी चाहिए, जिसके लिए वैकेंसी निकली है या आपने अप्लाई किया है. आइए, जानते हैं आगे उन्होंने क्या कुछ कहा.
1.जॉब डिस्क्रिप्शन के हिसाब से बनाएं रिज्यूमे
हर नौकरी के लिए एक ही रिज्यूमे भेजने के बजाय जिस पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसके जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ें. उसमें दिए गए जरूरी स्किल्स और जिम्मेदारियों से जुड़े शब्दों को अपने रियल एक्सपीरियंस के अनुसार रिज्यूमे में शामिल करें.
2.सिर्फ काम नहीं, अपना प्रभाव बताएं
रिज्यूमे में केवल यह लिखना काफी नहीं है कि आपने क्या काम किया. कोशिश करें कि आपने उस काम से क्या हासिल किया, यह भी क्लियर करें. जैसे आपने किसी प्रोजेक्ट में कितने प्रतिशत का सुधार किया, कितने लोगों के साथ काम किया या किसी समस्या को कैसे हल किया, जैसी ठोस जानकारी आपके अनुभव को ज्यादा प्रभावी बना सकती है.
3. रिज्यूमे को छोटा और क्लियर रखें
रिज्यूमे में गैर-जरूरी जानकारी भरने के बजाय उस रोल से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को प्राथमिकता दें. आप किस चीज के एक्सपर्ट हैं, प्रोजेक्ट्स, उपलब्धियां और संबंधित स्किल्स आसानी से नजर आनी चाहिए. गूगल जैसी कंपनी में रिज्यूमे इस आधार पर सेलेक्ट होता है कि आप रोल के हिसाब से कितने तैयार हैं.
रिज्यूमे में इन बातों का रखें ध्यान
- जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी के अनुसार रिज्यूमे तैयार करें.
- जॉब डिस्क्रिप्शन में दी गई जरूरी स्किल्स को समझें.
- अपनी रियल एचीवमेंट को आंकड़ों या परिणामों के साथ दिखाएं.
- गैर-जरूरी जानकारी हटाकर रिज्यूमे को क्लियर रखें.
- आप जिन प्रोजेक्ट या चीजों के एक्सपर्ट हैं उसे मेंशन करें ऐसी कोई स्किल या उपलब्धि न लिखें जिसे आप इंटरव्यू में समझा न सकें.
ये भी पढ़ें: ना IIT, ना NIT, बिहार के इस कॉलेज से प्रांजलि को मिला Amazon में प्लेसमेंट
