Railway TTE: कई छात्र 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद यह सोचते हैं कि रेलवे में कैसे जाएं और TTE कैसे बनें. लेकिन सही इनफॉर्मेशन न होने के कारण वे कन्फ्यूज हो जाते हैं. अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो TTE बनना एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस नौकरी में अच्छी सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती है. आइए जानते हैं कि रेलवे में TTE (Railway TTE) कैसे बनें और इसके लिए क्या योग्यता मांगी जाती है.
TTE की फुल फॉर्म क्या होती है?
TTE की फुल फॉर्म होती है Travelling Ticket Examiner. हिंदी में इसे यात्रा टिकट परीक्षक कहा जाता है. इनका काम ट्रेन में यात्रियों (Passenger) के टिकट चेक करना और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करना होता है.
TTE बनने के लिए योग्यता
TTE बनने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं होती हैं:
- आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही कुछ मामलों में ग्रेजुएशन वालों को भी प्राथमिकता मिलती है.
- TTE बनने के लिए उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षण (SC/ST/OBC) के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलती है.
- रेलवे की नौकरी होने के कारण आपका फिट होना जरूरी है. साथ ही आंखों की रोशनी और नॉर्मल हेल्थ अच्छा होना चाहिए.
Railway TTE बनने के क्या सिलेक्शन प्रोसेस होता है?
TTE बनने के लिए आपको रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है. इस एग्जाम के मुख्य चरण है-
रिटन एग्जाम: लिखित परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से (CBT) ली जाती है. इसमें जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग और साइंस से सवाल पूछे जाते हैं.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिटन एग्जाम पास करने के बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है.
मेडिकल टेस्ट: लास्ट में आपका मेडिकल टेस्ट होता है, जिसमें आपकी फिटनेस चेक की जाती है.
TTE का काम क्या होता है?
Railway TTE का काम सिर्फ टिकट चेक करना ही नहीं होता, बल्कि:
- यात्रियों की मदद करना.
- सीट से जुड़ी समस्याएं सुलझाना.
- बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना लेना.
- ट्रेन में अनुशासन बनाए रखना.
सैलरी और सुविधाएं
TTE की शुरुआती सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. मिलती है. इसके अलावा मेडिकल फैसिलिटी, सरकारी क्वार्टर, यात्रा भत्ता (Traveling Allowance), पेंशन और अन्य लाभ भी मिलते हैं. साथ ही समय के साथ प्रमोशन भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी
