डिजिटल दौर का दमदार करियर, IT कंसल्टेंट बनकर करें मोटी कमाई

How to Become IT Consultant: आज हर कंपनी अपने काम को आसान और तेज बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. ऐसे में उन्हें किसी ऐसे एक्सपर्ट की जरूरत होती है जो बताए कि कौन-सी टेक्नोलॉजी उनके लिए सही रहेगी. IT कंसल्टेंट यही काम करता है.

How to Become IT Consultant: IT कंसल्टेंट वह प्रोफेशनल होता है जो किसी कंपनी की टेक्निकल जरूरतों को समझकर उसके लिए सही सॉल्यूशन तैयार करता है. आज के समय में हर छोटा-बड़ा बिजनेस अपनी ग्रोथ के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर है. कंपनियां अपने सिस्टम को ऑटोमेट करने, डेटा को सुरक्षित रखने और डिजिटल सॉल्यूशंस अपनाने के लिए IT कंसल्टेंट्स की मदद ले रही हैं. यही वजह है कि देश और विदेश में IT कंसल्टेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है.

IT Consultant Works: क्या काम करते हैं आईटी कंसल्टेंट?

IT Consultant कंपनी की टेक्नोलॉजी से जुड़ी समस्याओं को समझकर उन्हें हल करता है. जैसे- सॉफ्टवेयर अपडेट करना, डेटा को सुरक्षित रखना या नए सिस्टम लगाना. कई बार वह कंपनी को बताता है कि कौन-सी मशीन या सॉफ्टवेयर उनके काम के लिए सही रहेगा. IT कंसल्टेंट यह भी ध्यान रखता है कि टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन कंपनी के बजट और टाइम के हिसाब से हो.

कैसे बनें IT कंसल्टेंट

अगर आप इस फील्ड में जाना चाहते हैं तो सबसे पहले कंप्यूटर साइंस, आईटी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करें. उसके बाद अगर आपके पास प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स या साइबर सिक्योरिटी की जानकारी है, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. साथ ही, कम्युनिकेशन स्किल्स और समस्या सुलझाने की सोच भी इस काम में बहुत जरूरी है.

करियर स्कोप

IT कंसल्टेंट की सैलरी शुरू में 5 से 8 लाख सालाना तक होती है. जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, यह 15 से 25 लाख तक पहुंच सकती है. बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और हैदराबाद जैसे शहरों में इस फील्ड में ढेरों मौके हैं. विदेशी कंपनियां भी भारतीय IT कंसल्टेंट्स को काम पर रख रही हैं.

अगर आपको टेक्नोलॉजी, एनालिसिस और बिजनेस सॉल्यूशन में दिलचस्पी है तो IT कंसल्टेंट बनना एक बेहतरीन करियर विकल्प है. आने वाले वर्षों में इस प्रोफेशन की डिमांड और भी तेजी से बढ़ेगी, जिससे इसमें करियर बनाने वालों के लिए सुनहरे अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: BTech के ये 5 टॉप ब्रांच, हमेशा रहती हैं इनकी डिमांड, करियर रहेगा सिक्योर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >