How to become a Social Media Manager: आज के समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं हैं. यह कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुके हैं. अगर आपको दिनभर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, नए ट्रेंड्स देखने और रील्स बनाने का शौक है तो आप Social Media Manager (SMM) बनकर हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं. इस काम के लिए आपको किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है बल्कि आपके पास सही स्किल्स होनी चाहिए.
How to become a Social Media Manager: सोशल मीडिया मैनेजर का मतलब क्या होता है?
आसान भाषा में कहें तो सोशल मीडिया मैनेजर (Social Media Manager) किसी कंपनी या ब्रांड का ‘डिजिटल चेहरा’ होता है. आज हर छोटी-बड़ी कंपनी ग्राहकों तक पहुंचने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और लिंक्डइन का इस्तेमाल करती है. इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को चलाने और संभालने की जिम्मेदारी जिसकी होती है उसे ही सोशल मीडिया मैनेजर कहते हैं. इनका मुख्य काम कंपनी के लिए सही फोटो, वीडियो और रील्स बनाकर अपलोड करना होता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस ब्रांड को पसंद करने लगें और डिजिटली वो कंपनी ग्रो भी करें .
सोशल मीडिया मैनेजर का क्या काम होता है?
एक सोशल मीडिया मैनेजर का मुख्य काम किसी कंपनी, ब्रांड या मशहूर व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालना होता है.उन्हें ब्रांड की वैल्यू बनानी होती है और लोगों से कनेक्ट करना होता है जिसका सबसे आसान तरीका यही होता है. इसके साथ-साथ उन्हें नीचे बताए काम आने चाहिए-
- कंटेंट बनाना: सोशल मीडिया मैनेजर को इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक पोस्ट, यूट्यूब शॉर्ट्स और लिंक्डइन के लिए पोस्ट तैयार करना होता है.
- ट्रेंड्स पर नजर रखना: उन्हें इंटरनेट पर इस समय क्या वायरल हो रहा है उसे देखना और उसी हिसाब से पोस्ट बनाना होता है.
- लोगों से जुड़ना: उन्हें पेज पर आने वाले कमेंट्स और मैसेज का सही समय पर जवाब देना होता है ताकि लोगों से कनेक्ट कर पाए.
- काम को ट्रैक करना: उन्हें यह देखना होता है की पोस्ट को कितने लोगों ने देखा और किस तरह का कंटेंट लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
Social Media Manager Earning: इस फील्ड में कितनी सैलरी मिलती है?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया मैनेजमेंट (Social Media Manager) के क्षेत्र में सैलरी बहुत अच्छी मिलती है.
- शुरुआती लेवल: अगर आप बिल्कुल नए हैं तो आप 20,000 से 35,000 रुपये (यानी लगभग ₹2.5 लाख से ₹4 लाख सालाना) से शुरुआत कर सकते हैं.
- मिड लेवल (2 से 4 साल का एक्सपीरियंस): थोड़ा एक्सपीरियंस होने के बाद आपकी सैलरी 5 लाख से 8 लाख सालाना तक पहुंच जाती है.
- सीनियर लेवल (5+ साल का एक्सपीरियंस): इस लेवल पर एक्सपर्ट्स को 10 लाख से 18 लाख या उससे भी ज्यादा का बड़ा पैकेज मिलता है.
इसके अलावा यदि आप कंपनियों के लिए फुल-टाइम जॉब नहीं करना चाहते है तो आप एक फ्रीलांसर के रूप में भी काम कर सकते हैं. आप एक साथ 3 से 4 क्लाइंट्स के अकाउंट संभालकर घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं.
सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए क्या सीखना जरूरी है?
इस करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ बुनियादी चीजें सीखनी होंगी.
- वीडियो एडिटिंग और डिजाइनिंग: आपको फोन या कंप्यूटर पर रील्स एडिट करना आना चाहिए. इसके लिए आप InShot या CapCut जैसे ऐप्स से सीख सकते हैं. पोस्ट डिजाइन करने के लिए Canva का इस्तेमाल करना सीखें.
- कैप्शन लिखना (Copywriting): किसी भी पोस्ट के नीचे लिखा जाने वाला टेक्स्ट आकर्षक होना चाहिए ताकि लोग उसे पूरा पढ़ें.
- पेज की सेटिंग्स समझना: इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट को सही समय पर कैसे अपलोड करते हैं और एडवरटाइजमेंट कैसे चलाते हैं इसकी जानकारी होनी चाहिए.
करियर की शुरुआत कैसे करें?
- फ्री कोर्स से सीखें: इंटरनेट पर गूगल और हबस्पॉट जैसी वेबसाइट्स डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया के फ्री कोर्स करवाती हैं. आप वहां से शुरुआत कर सकते हैं.
- अपना खुद का पेज बनाएं: किसी कंपनी के लिए काम करने से पहले अपने खुद के एक पेज को ग्रो करके देखें. इससे आपको प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा.
- इंटर्नशिप से शुरुआत करें: शुरुआत में पैसे के पीछे भागने के बजाय किसी छोटी एजेंसी में इंटर्नशिप करें. आप Internshala या LinkedIn पर जाकर आसानी से काम ढूंढ सकते हैं.
सोशल मीडिया मैनेजमेंट एक ऐसा करियर है जो आने वाले समय में और तेजी से बढ़ने वाला है. अगर आपमें कुछ नया और क्रिएटिव करने का जज्बा है तो आज ही से अपनी स्किल्स पर काम करना शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनिंग के बाद पाएं ये सरकारी नौकरी, तगड़ी होगी सैलरी
