GATE पास करने के बाद सिर्फ IIT नहीं, खुलते हैं ये 5 करियर ऑप्शन

GATE Toppers Career Options: गेट परीक्षा के आधार पर न सिर्फ IISc, IIT और NIT जैसे संस्थान में दाखिला मिलता है बल्कि कई सारी सरकारी नौकरी भी मिलती है. अगर आप भी गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं या इसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. हम आपको गेट पास करने के बाद 5 करियर ऑप्शन बताएंगे.

GATE Toppers Career Options: अगर आप गेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं या गेट परीक्षा पास कर चुके हैं तो आपके लिए एक नहीं कई सारे ऑप्शन हैं. गेट परीक्षा के आधार पर न सिर्फ IISc, IIT और NIT जैसे संस्थान में दाखिला मिलता है बल्कि कई सारी सरकारी नौकरी में भी गेट परीक्षा के आधार पर एडमिशन मिलता है. आइए, जानते हैं गेट परीक्षा पास करने के बाद आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन होते हैं. 


इन टॉप संस्थान में मिलता है दाखिला 

GATE स्कोर की मदद से IIT, NIT, IISc जैसे टॉप कॉलेजों में M.Tech के लिए एडमिशन मिलता है. एडमिशन के साथ ही हर महीने 12,400 रुपये तक का स्कॉलरशिप भी मिलता है. 

पीएचडी के लिए गेट जरूरी 

अगर आप रिसर्च या एकेडमिक करियर में अपना भविष्य बनना चाहतें हैं तो PhD करना एक बढ़िया विकल्प है. साइंस स्ट्रीम में कुछ संस्थान GATE स्कोर पर दाखिला देता है. 

PSU में नौकरी 

GATE स्कोर से आप कई PSU में नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकते हैं जैसे कि ONGC, NTPC, BHEL, IOCL आदि. इस तरह की नौकरी में न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि कई सारी सुविधाएं भी. साथ ही सरकारी लाभ भी मिलते हैं. 

रिसर्च का खुलता है रास्ता

गेट स्कोर के दम पर आप CSIR JRF, DRDO, ISRO जैसे संस्थानों में रिसर्च फैलोशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं​. इन फेलोशिप में शामिल होने के बाद रिसर्च फील्ड में जा सकते हैं. 

MNC में नौकरी का मौका 

कुछ MNCs जैसे कि TCS, Infosys, Qualcomm और गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी भी गेट क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को अच्छे पोजिशन पर रखती हैं. साथ ही ऐसे कैंडिडेट्स की सैलरी भी अच्छी होती है. 

यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >