CMA vs CFA Course: काॅमर्स और फाइनेंस की दुनिया में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए CA और CS के अलावा भी कई प्रोफेशनल कोर्स मौजूद हैं. इनमें CMA (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) और CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) दो प्रमुख ऑप्शन है. ऐसे तो दोनों कोर्स फाइनेंस से जुड़े हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई, करियर पाथ और काम करने का क्षेत्र एक-दूसरे से काफी अलग है. ऐसे में यह प्रोफेशनल कोर्स चुनने से पहले छात्रों को CMA और CFA के बीच का अंतर समझना जरूरी है. आइए जानते है डिटेल में
What is CMA Course: जानिए इस कोर्स के बारे में
CMA का फुल फॉर्म कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट है. भारत में CMA Course का संचालन द इंस्टीट्यूट ऑफ अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) करता है. यह कोर्स मुख्य रूप से कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, फाइनेंसियल मैनेजमेंट, टैक्सेशन, ऑडिटिंग, बिजनेस स्ट्रेटजी और अन्य कॉर्पोरेट फाइनेंस से जुड़े क्षेत्रों पर केंद्रित है. CMA प्रोफेशनल्स कंपनियों को काॅस्ट कंट्रोल करने, प्लानिंग, बजटिंग और मेनेजमेंट से जुड़े फैसलों में अपनी एक्सपर्टीज के माध्यम से मदद कर सकते हैं.
Levels of CMA Course: कितने लेवल होते हैं कोर्स में?
CMA Course में मुख्य रूप से तीन स्तर होते हैं, जिसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल शामिल है. अगर हम यहां कोर्स की एलिजिबिलिटी की बात करें, तो 10+2 पास करने के बाद छात्र इस कोर्स के लिए इनरोल कर सकते हैं.
Career Options After CMA: इस कोर्स के बाद क्या हैं करियर ऑप्शन?
CMA का करियर स्कोर कॉर्पोरेट फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में है. स्टूडेंट्स अपनी स्किल और एक्सपीरियंस के आधार पर काॅस्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल प्लानिंग, ऑडिटिंग और मेनेजमेंट काउंडिंग जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाश सकते हैं. इसके अलावा भी फाइनेंस से जुड़े कई ऐसे स्कोप है, जिसमें अच्छा करियर बनाया जा सकता है.
What is CFA Course: जानिए इस कोर्स के बारे में
CFA का फुल फॉर्म चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट है और CFA Program का संचालन CFA Institute करता है. यह क्वालिफिकेशन खासतौर पर इन्वेस्टमेंट एनालिसिस और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट से जुड़े करियर के लिए जानी जाती है.
ये भी पढ़ें: नौकरी के साथ करना चाहते हैं पढ़ाई, जानें कौन सा यूनिवर्सिटी है बेस्ट और Distance Education की वैल्यू
Levels of CFA Course: कितने लेवल होते है कोर्स में?
इस कोर्स में में तीन लेवल होते है, जिसे लेवल I, लेवल II और लेवल III नाम से जाना जाता है. हर Level के साथ कांसेप्ट और कॉम्प्लेक्सिटी बढ़ती जाती है. बता दें कि CFA के Level I में फाइनेंशियल मार्केट और इन्वेस्टमेंट की बुनियादी काॅसेप्ट और टूल्स पर फोकस किया जाता है. Level II में फाइनेंशियल सिचुएशन का एनालिसिस और इवेल्यूएशन किया जाता है. वहीं Level III में काॅसेप्ट को real-world scenarios में अप्लाई करने की क्षमता पर जोर दिया जाता है.
CFA Course Eligibility: क्या है कोर्स की एलिजिबिलिटी?
CFA Program में रजिस्टर करने के लिए स्टूडेंट्स की बैचलर डिग्री पूरी कर चुका हो, या UG स्टूडेंट्स के रूप में Level I exam window अपने Graduation Month से 23 महीने या उससे कम पहले चुन सकता हो. इसके अलावा निर्धारित शर्तों के साथ कम से कम 4,000 घंटे का प्रोफेशनल वर्क एक्सपीरियंस या हायर एजुकेशन, जो न्यूनतम तीन sequential वर्षों में हासिल किया गया हो, भी एक eligibility route है. CFA Exam के लिए International Travel Passport और इंग्लिश में परीक्षा देने की तैयारी भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें टाइपिंग स्पीड का असली गणित और डिटेल्स
Career Options in CFA: जानिए क्या हैं करियर ऑप्शन
CFA Program इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल एनालिसिस की दुनिया में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी हो सकता है. इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट, इक्विटी रिसर्च और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह क्वालिफिकेशन खास महत्व रख सकती है.
CMA and CFA Difference: क्या है मुख्य अंतर?
CMA और CFA दोनों फाइनेंस से जुड़े हैं, लेकिन इनका फोकस अलग-अलग है. CMA का झुकाव कॉर्पोरेट काॅस्टिंग, मेनेजमेंट अकाउंडिंग, बजडिंग, कॉस्ट कंट्रोल और फाइनेंसियल मैनेजमेंट की ओर अधिक है. वहीं CFA इन्वेस्टमेंट एनालिसिस, फाइनेंशियल मार्केट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट पर केंद्रित है.
