Career Guidance: क्या आप है कॉलेज ड्रॉपआउट, ये करियर ऑप्शंस दिलाएंगे जॉब

Career Guidance For College Dropouts: अगर आप भी जॉब करना चाहते है, करियर बनाना चाहते है पर किसी कारणवश आप डिग्री पूरी नहीं कर पाए या आप एक कॉलेज ड्रॉपआउट है तो फिर आपको जॉब को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको बताएंगे ऐसे करियर ऑप्शंस के बारे में जिसके द्वारा आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं. देखें खबर विस्तार से.

Career Guidance: हर छात्र के सपनों का रास्ता कॉलेज की डिग्री से होकर जाता है. लेकिन ये जरूरी नही है कि हर व्यक्ति के पास कॉलेज की डिग्री हो, कुछ छात्र ऐसे भी होते है जो किसी कारणवश कॉलेज की डिग्री पूरी नहीं कर पाते है.अगर आप भी उन लोगों में से है जिन्होंने किन्ही कारणों की वजह से अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है और अब अपने भविष्य के लिए चिंतित है तो आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ बेहतरीन करियर ऑप्शन्स के बारे में जिन्हें करने के बाद आप कॉलेज डिग्री के बिना भी बेहतरीन करियर बना सकते है.

टैली

टैली एक ऐसी फील्ड है जिसकी हमेशा डिमांड बनी रहती है फिर वो चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी संस्थान उनका काम टैली विशेषज्ञ के बिना हो ही नही सकता.अगर आप टैली का कोर्स करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत नही है बल्कि आप 12 वीं पास होने के बाद भी टैली का ट्रेनिंग लेकर इस फील्ड में काम कर सकते है.टैली का कोर्स उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जो कॉलेज ड्रापआउट है.इस कोर्स को आप सिर्फ 6 महीने की अवधि में ही पूरा कर सकते है.दिल्ली के इन कुछ संस्थानों से कर सकते है टैली का कोर्स

•गुरू नानक देव पॉलिटेक्निक, नई दिल्ली

•कंप्यूटर अकाउंटेंट संस्थान, नई दिल्ली

•इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर अकाउंटेंट, नई दिल्ली

Also Read: Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया 2024-25 एकेडमिक कैलेंडर, यहां करें चेक

Career Guidance: फोटोग्राफी

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, लेकिन आप सोचते है कि इस फील्ड में आने के लिए कॉलेज की डिग्री की जरूरत होती है तो हम आपको बता दें कि आप कॉलेज की डिग्री के बिना भी इस फील्ड में अपना करियर बना सकते है. इसके लिए आपको सिर्फ 10वीं या 12वीं पास करने की जरूरत है. फोटोग्राफी के कई शॉर्ट टर्म और लॉग टर्म कोर्स उपलब्ध है. जिनकी फीस 10 हजार से 30 हजार रूपये के बीच है.इस फील्ड में शुरूआती तौर पर आप 15 से 20 हजार रूपये प्रति माह कमा सकते है और कुछ सालों के अनुभव के बाद आप इस फील्ड में अच्छी सैलरी पा सकते है.यहां से करें कोर्स

•दिल्ली कॉलेज ऑफ फोटोग्राफी, नई दिल्ली

•मीडिया मंत्र एकेडमी, नोएडा

•फिल्म और टेलीविजन की एशियाई अकादमी, नोएडा

कंप्यूटर कोर्स

आज के दौर में हर ऑफिसियल काम को करने के लिए कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है.बिना कंप्यूटर के कोई भी काम संभव नहीं है, हर दफ्तर से लेकर दुकानों तक में एक कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत पड़ती है.अगर आप कॉलेज तक की पढ़ाई नही कर पाएं है तो आप 10 वीं या 12 वीं पास करने के बाद कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा कोर्स कर सकते है. इसके 6 महीने और 1 वर्षीय कोर्स होते है जिसके लिए आपको फीस के तौर पर 10 से 20 हजार रूपये के बीच तक भुगतान करना होता है. कोर्स करने के बाद आपको कई संस्थानों में 15 से 20 हजार रूपये प्रतिमाह तक की जॉब मिल सकती है.यहां से करे कोर्स

•माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल

•इसके अलावा भी देशभर में कई शहरों में कंप्यूटर एप्लीकेशन के कोर्स उपलब्ध है.

Career Guidance: कॉल सेंटर

कॉल सेंटर की नौकरी 10+2 फेल कैंडिडेट के साथ कॉलेज ड्राप आउट के लिए भी एक अच्छा मौका है.किसी भी लोकल कॉल सेंटर में नौकरी के लिए 10+2 फेल कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको लोकल लैंग्वेज आनी चाहिए. लेकिन अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर में जॉब पाने के लिए 10+ 2 पास होना जरूरी है इसलिए यह कॉलेज ड्राप आउट के लिए बेस्ट जॉब है.इस जॉब के जरिए 7 हजार से 35 हजार तक सैलरी पा सकते हैं.

Also Read: ICAI CA Result 2024: इस तारीख को घोषित होंगे सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranav aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >