12वीं के बाद क्या करें? ये 10 यूनिक कोर्स बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Best Career Options After 12th: आज के समय में करियर सिर्फ डिग्री पर नहीं, बल्कि स्किल और इंटरेस्ट पर निर्भर करता है. ऐसे में इन यूनिक कोर्स को चुनकर स्टूडेंट्स अपने फ्यूचर को नई दिशा दे सकते हैं.

Best Career Options After 12th: 12वीं के बाद सही कोर्स चुनना हर स्टूडेंट के लिए सबसे अहम फैसला होता है. अजा के समय में ट्रेडिशिनल कोर्स के साथ-साथ कई ऐसे यूनिक और ट्रेंडिंग ऑप्शन हैं, जिससे आपको नई पहचान मिलेगी. अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं तो ये 10 कोर्स आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

फूड टेस्टिंग एंड सेंशरी साइंस (Food Tasting & Sensory Science)

सबसे पहले बात करें Food Tasting & Sensory Science की, जिसमें फूड के स्वाद, टेक्सचर और क्वालिटी का साइंटिफिक विश्लेषण किया जाता है और FMCG कंपनियों में इसकी अच्छी डिमांड है. शुरुआती दौर में इस फील्ड में 2.5 से 3.5 लाख रुपये सालाना की सैलरी हो सकती है. हालांकि, एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ती है.

गेम डिजाइन एंड डेवलेपमेंट (Game Design And Development)

गेम डिजाइन एंड डेवलेपमेंट एक ऐसा फील्ड है जो आज के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कई युवा CSE और AI कोर्स करने के बाद इस फील्ड में करियर बनाते हैं. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 3-7 लाख रुपये सालाना हो सकती है. एक्सपीरियंस के साथ सैलरी 15-30 लाख रुपये सालाना हो सकती है.

एविएशन मैनेजमेंट (Aviation)

एविएशन सेक्टर में रुचि रखने वालों के लिए Aviation Management बेहतरीन ऑप्शन है, जिसमें एयरपोर्ट और एयरलाइन मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है. 3 साल का BBA कोर्स करने के बाद आप इस कोर्स को कर सकते हैं. एविएशन मैनेजमेंट कोर्स एक प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा प्रोग्राम है जो छात्रों को एयरलाइन और एयरपोर्ट ऑपरेशंस, सुरक्षा, सुरक्षा, कस्टमर सर्विस और मैनेजमेंट के बारे में सिखाता है.

न्यूरोसाइंस (Neuroscience)

न्यूरोसाइंस थोड़ा टफ फील्ड है. लेकिन अगर सही से प्रैक्टिस की जाए तो इस फील्ड में बहुत पैसा और ग्रोथ है. मेडिकल के फील्ड में न्यूरोसाइंस में बहुत से रिसर्च के ऑप्शन मिलते हैं. इसके पहले MBBS करना होगा और फिर मेडिकल क्षेत्र में हायर एजुकेशन और स्पेशलाइज डिग्री हासिल करनी होगी.

डिजिटल मार्केटिंग और UI/UX डिजाइन (Digital Marketing And UI/UX Design)

डिजिटल दौर में डिजिटल मार्केटिंग और UI/UX डिजाइन जैसे कोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ये कोर्स कम समय में स्किल डेवलपमेंट और अच्छी सैलरी दिला सकते हैं.

जेनेटिक इंजीनियरिंग (Genetic Engineering)

जेनेटिक इंजीनियरिंग 4 साल का बीटेक कोर्स है. इस फील्ड में मास्टर्स भी कर सकते हैं और उसके बाद रिसर्च के फील्ड में जा सकते हैं. इस कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं में मैथ्स और बायोलॉजी दोनों होना जरूरी है.

चॉकलेट मेकिंग एंड कंफेक्शनरी (Chocolate Making and Confectionery)

चॉकलेट मेकिंग एंड कंफेक्शनरी का शॉर्ट टर्म और डिप्लोमा कोर्स करने के बाद आप करियर की शुरुआत कर सकते हैं. चॉकलेट मेकिंग एंड कंफेक्शनरी का कोर्स करने के बाद आप किसी चॉकलेट ब्रांड के साथ काम कर सकते हैं या फिर खुद का कुछ स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.

पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)

पर्यावरण के क्षेत्र में इंटरेस्ट रखने वाले छात्र Environmental Science चुन सकते हैं. इस कोर्स से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आप बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ काम कर सकते हैं. साथ ही रिसर्च फील्ड में भी काम शुरू कर सकते हैं. इस फील्ड से जुड़ने वाले युवाओं को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई ऑफर मिलते हैं.

फोटोग्राफी (Photography)

फोटोग्राफी एक क्रिएटिव फील्ड है, जिसमें मीडिया, एडवरटाइजिंग और फ्रीलांसिंग के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है. मास कम्युनिकेशन या फोटोग्राफी में डिप्लोमा डिग्री लेने के बाद आप इस फील्ड में करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

एआई (Artificial Intelligence)

आज के समय में AI की काफी डिमांड है. बीटेक और डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करके आप इस फील्ड में करियर की शुरुआत कर सकते हैं. देश विदेश में एआई एक्सपर्ट की डिमांड बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें- Ice Cream Tester: जानें क्या होता है ये प्रोफेशन, कैसे बनें और कितनी है सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >