पसंद है जंगलों में रहना? इन मशहूर कॉलेज से करें Wildlife Photography कोर्स

Best Career Course After 12th: वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी (Wildlife Photography) आपके लिए बेहतरीन करियर साबित हो सकता है. इस क्षेत्र की डिमांड काफी बढ़ रही है. इसी के साथ इसमें करियर ऑप्शन भी अच्छा है और सैलरी भी अच्छी है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में ये कोर्स कहां से करें.

Best Career Course After 12th: अगर आपको कैमरे से खेलना और जंगलों की दुनिया करीब से देखना पसंद है, तो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी (Wildlife Photography) आपके लिए बेहतरीन करियर साबित हो सकता है. यह सिर्फ शौक नहीं, बल्कि प्रोफेशन के रूप में भी तेजी से डिमांड में है. इस कोर्स में आपको जानवरों, पक्षियों और प्राकृतिक दृश्यों की बेहतरीन तस्वीरें कैद करना सिखाया जाता है. इसमें कैमरा तकनीक, लाइटिंग, एंगल्स, फोटो एडिटिंग और वाइल्डलाइफ के बारे में जानकारी दी जाती है. 

Best Career Course After 12th: कहां कर सकते हैं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कोर्स?

भारत में कई संस्थान इस क्षेत्र में ट्रेनिंग देते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख सरकारी कॉलेज और संस्थान हैं:

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), अहमदाबाद

इस कॉलेज में डायरेक्ट फोटोग्राफी का तो कोई कोर्स नहीं कराया जाता है. हां, लेकिन कई ऐसे कोर्स होते हैं, जिनमें फोटोग्राफी सिखाया जाता है. BDes और MDes में फोटोग्राफी सिखाया जाता है. 

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे 

मीडिया और विजुअल स्टडीज के साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी की भी पढ़ाई होती है. 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली 

मीडिया और कल्चर स्टडीज विभाग में संबंधित कोर्स ऑफर किया जाता है. 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU)

इग्नू से शॉर्ट-टर्म और सर्टिफिकेट प्रोग्राम कर सकते हैं. साथ ही इग्नू के मीडिया प्रोग्राम में भी फोटोग्राफी का विषय है. 

इसके अलावा भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) देहरादून 

यहां भी सीधे तौर पर फोटोग्राफी का कोर्स तो नहीं कराया जाता. लेकिन कुछ ऐसे कोर्स कराए जाते हैं, जिनमें फोटोग्राफी सिखाया जाता है. 

Best Career Course After 12th: करियर ऑप्शन

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बनने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं. आप डॉक्युमेंट्री मेकर, नेचर फोटोग्राफर, फोटो जर्नलिस्ट, रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए विजुअल डॉक्यूमेंटेशन एक्सपर्ट या फ्रीलांसर के रूप में काम कर सकते हैं. नेशनल जियोग्राफिक, डिस्कवरी और वाइल्डलाइफ चैनल जैसी बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में पेशेवर फोटोग्राफर्स की तलाश करती रहती हैं.

Wildlife Photography Salary: सैलरी

शुरुआत में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स को 20,000 से 40,000 रुपये प्रति माह तक मिल सकते हैं. फ्रीलांस असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स के आधार पर यह रकम और ज्यादा हो सकती है. जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, कमाई लाखों तक पहुंच सकती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स को प्रति प्रोजेक्ट हजारों डॉलर तक मिलते हैं. कुल मिलाकर, अगर आपको प्रकृति से प्यार है और रोमांचक करियर की तलाश है तो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कोर्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- BHU नहीं ये कॉलेज है छात्रों की पहली पसंद, Admission लेने से पहले देखें Ranking

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >