कंप्यूटर साइंस नहीं, इस BTech ब्रांच की स्टूडेंट को मिला Amazon में प्लेसमेंट

Best BTech Branch: टॉप कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे तगड़ा प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस ब्रांच में होता है. हालांकि, IIIT भागलपुर के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने इसको गलत साबित कर दिया है. यहां की एक स्टूडेंट को Amazon में प्लेसमेंट मिला है लेकिन वो स्टूडेंट बीटेक कंप्यूटर साइंस की नहीं है.

Best BTech Branch: बिहार के भागलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT भागलपुर) ने LinkedIn पर प्लेसमेंट की डिटेल्स शेयर की है. इस कॉलेज की स्टूडेंट प्रांजलि राठी को Amazon में प्लेसमेंट मिला है. आइए इस प्लेसमेंट पर एक नजर डालते हैं.

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस से अच्छा प्लेसमेंट

बीटेक प्लेसमेंट की बात करें तो यहां इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (BTech ECE Branch) में सबसे ज्यादा लड़कियों का प्लेसमेंट हुआ है. यहां कुल छात्रों की संख्या को चार प्रमुख ब्रांचों में बांटा गया है. सबसे बड़ी ब्रांच CSE है, जिसमें कुल 157 छात्र हैं (कुल का लगभग 53.6%), जिनमें से 143 लड़के (91.1%) और 14 लड़कियां (8.9%) शामिल हैं.

ब्रांचकुल छात्रलड़केलड़कियांलड़कों का %लड़कियों का %
CSE1571431491.1%8.9%
M&C2221195.5%4.5%
ECE7063790.0%10.0%
Mechatronics4440490.9%9.1%
कुल2932672691.1%8.9%

इसके बाद M&C ब्रांच है, जिसमें कुल 22 छात्र हैं (कुल का 7.5%) इनमें 21 लड़के (95.5%) और सिर्फ 1 लड़की (4.5%) है. ECE ब्रांच में कुल 70 छात्र दर्ज हैं (कुल का 23.9%), जिनमें 63 लड़के (90%) और 7 लड़कियां (10%) हैं. वहीं Mechatronics ब्रांच में कुल 44 छात्र हैं (कुल का 15%), जिनमें 40 लड़के (90.9%) और 4 लड़कियां (9.1%) शामिल हैं.

प्रांजलि राठी का प्लेसमेंट

प्रांजलि राठी ने IIIT भागलपुर से बीटेक की डिग्री ली है. उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में ली है. प्रांजलि फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए सेलेक्ट हो गई हैं.


IIIT भागलपुर की स्टूडेंट प्रांजलि राठी का प्लेसमेंट (Image: LinkedIn)

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में नंबर 1 बना ये BTech ब्रांच, Google Microsoft में 121 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट

IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

इस तरह देखा जाए तो सभी चार ब्रांचों को मिलाकर कुल 293 छात्र हैं, जिनमें 267 लड़के और 26 लड़कियां हैं. स्पष्ट रूप से हर ब्रांच में लड़कों की संख्या लड़कियों की तुलना में काफी अधिक है, और यह अंतर विशेष रूप से M&C ब्रांच में सबसे ज्यादा नजर आता है.

स्टेट वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड

छात्रों की संख्या के आधार पर सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश राज्य है, जहां से कुल 103 छात्र हैं, जो कुल संख्या का 35.2% बनते हैं. दूसरे स्थान पर बिहार है, जहां से 75 छात्र हैं, यानी कुल का 25.6%. तीसरे स्थान पर राजस्थान है, जिसमें 22 छात्र शामिल हैं और यह कुल का 7.5% है.

चौथे स्थान पर मध्य प्रदेश है, जहां से 15 छात्र आते हैं, जो कुल का 5.1% बनते हैं. पांचवें स्थान पर झारखंड है, जिसमें 11 छात्र हैं, यानी कुल का 3.8%. छठे स्थान पर तेलंगाना है, जहां से 8 छात्र हैं, जो कुल का 2.7% बनते हैं.

ये भी पढ़ें: ना IIT, ना NIT, बिहार के इस कॉलेज से प्रांजलि को मिला Amazon में प्लेसमेंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >