कम पैसे में बड़ा मौका! AI सीखो, सर्टिफिकेट लो और करियर को दो नई उड़ान

Best AI Course With Low Fees: अगर आप कम पैसों में ज्यादा कमाई वाला करियर चाहते हैं, तो AI कोर्स आपके लिए शानदार ऑप्शन है. सही कोर्स चुनकर आप घर बैठे स्किल सीख सकते हैं और टेक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकते हैं

Best AI Course With Low Fees: आज के इस महंगाई के दौर में हर कोई चाहता है कि कम खर्च में ऐसी स्किल सीखी जाए, जिससे अच्छी कमाई हो सके. ऐसे में Artificial Intelligence (AI) एक ऐसा फील्ड बन चुका है, जहां आप कम फीस या फ्री कोर्स करके भी हाई-इनकम करियर (High Income Career) की शुरुआत कर सकते हैं. खास बात ये है कि कई AI कोर्सेज ऐसे हैं, जो बिल्कुल बिगिनर्स के लिए बने हैं और कम समय में आपको जॉब-रेडी बना सकते हैं.

AI-ML Using Python

यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है जिन्हें कोडिंग में इंटरेस्ट है. इसमें Python के जरिए AI और Machine Learning सिखाई जाती है.

  • डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन सिखाया जाता है
  • बेसिक से एडवांस ML कॉन्सेप्ट कवर होते हैं
  • इंडस्ट्री में काम आने वाली स्किल्स मिलती हैं
  • इस कोर्स के बाद AI फील्ड में एंट्री आसान हो जाती है

AI in Physics

अगर आपका इंटरेस्ट फिजिक्स और रिसर्च में है, तो यह कोर्स अच्छा ऑप्शन है. इसमें AI की मदद से फिजिक्स की प्रॉब्लम को सॉल्व करना सीखाया जाता है.

  • AI के जरिए फिजिक्स प्रॉब्लम सॉल्व करना सिखाया जाता है
  • प्रैक्टिकल अप्रोच पर फोकस
  • रिसर्च और टेक दोनों फील्ड में काम आता है

Machine Learning Course (Google)

यह एक बिगिनर-फ्रेंडली कोर्स है, जो AI की शुरुआत करने वालों के लिए परफेक्ट है. इस कोर्स में मशीन लर्निंग की बेसिक से लेकर प्रैक्टिकल समझ दी जाती है.

  • ML की बेसिक्स से शुरुआत
  • रियल लाइफ एग्जाम्पल्स के जरिए समझाया जाता है
  • मॉडल बनाना और उसे बेहतर करना सिखाया जाता है

AI for Everyone – Andrew Ng

2019 में इस कोर्स की शुरुआत हुई. इस कोर्स में समाज पर AI के प्रभाव और कंपनियों को होने वाले लाभ के बार में बताया जाता है. साथ ही इस कोर्स में सिखाया जाता है कि डिजिटल युग में कैसे काम किया जाए.

  • बिना कोडिंग के AI समझने वाला कोर्स
  • 6-8 घंटे में बेसिक क्लियर
  • बिजनेस और डेली लाइफ में AI का यूज सिखाता है
  • बिगिनर्स के लिए बेस्ट स्टार्ट

NPTEL / SWAYAM AI Course

NPTEL/SWAYAM AI कोर्स भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जो IITs और IISc के प्रोफेसरों द्वारा तैयार Artificial Intelligence पर मुफ्त/सशुल्क ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करते हैं. यह 8-12 हफ्तों का स्ट्रक्चर कोर्स है.

क्यों करें ये कोर्स?

यहां बताए गए कोर्स में से अगर कोई कोर्स आप करते हैं तो आपकी स्किल अपग्रेड होगी. साथ ही सर्टिफिकेट भी मिलेगा. एआई मार्केट में इन स्किल्स की काफी डिमांड है. ऐसे में जॉब पाने के चांसेज बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें- बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >