AI Skills for Students: छात्रों के लिए जरूरी हैं ये 7 AI Skills, करियर में बढ़ेगा स्कोप

AI Skills for Students 2026: आज के समय में सिर्फ ChatGPT चलाना पर्याप्त नहीं है. छात्रों को AI के साथ प्रॉम्प्ट राइटिंग, डेटा एनालिसिस, फैक्ट चेकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग समेत कई जरूरी स्किल्स सीखनी चाहिए. जानें छात्रों के लिए कौन-सी 7 AI Skills सबसे जरूरी हैं.

AI Skills for Students 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के छात्रों तक सीमित नहीं रह गया है. पढ़ाई से लेकर नौकरी और करियर तक AI का इस्तेमाल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सिर्फ ChatGPT या किसी दूसरे AI टूल पर सवाल पूछ लेना काफी नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि AI से सही तरीके से काम कैसे लिया जाए. AI की मदद से अपनी पढ़ाई या प्रोडक्टिविटी को कैसे बेहतर बनाया जाए. आइए हम इस आर्टिकल में जानते हैं, ऐसी 7 AI स्किल्स, जिन्हें छात्रों को जरूर सीखना चाहिए.

Top 7 AI Skills: जानिए कौस सच AI स्किल है जरूरी

  • AI लिटरेसी
  • प्रॉम्प्ट राइटिंग स्किल
  • डेटा और इनफार्मेशन एनालिसिस
  • क्रिटिकल थिंकिंग और फैक्ट चेकिंग
  • AI टूल्स का प्रैक्टिकल यूज
  • क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • रिस्पांसिबल AI Use

About AI Literacy: जानिए क्या है ये?

सबसे पहले छात्रों को यह पता होना चाहिए कि AI क्या कर सकता है और उसकी सीमाएं क्या हैं. AI हर सवाल का सही जवाब दे, यह जरूरी नहीं है. इसलिए किसी भी जानकारी को बिना जांचे इस्तेमाल करने के बजाय ऑथेंटिक सोर्स से उसे verify करना जरूरी है.

Prompt Writing Skill: यह स्किल है बेहद जरूरी

AI से अच्छा रिजल्ट पाने के लिए सही सवाल या उसे सटीक निर्देश देना आना चाहिए. इसे आसान भाषा में prompt writing कहा जा सकता है. छात्र जितना स्पष्ट तरीके से अपना टास्क और कॉन्टेक्स्ट बताएंगे, AI से उतना ही बेहतर जवाब मिलने की संभावना होगी. छात्रों के लिए नोट्स, रिवीजन और प्राजेक्ट्स में यह skill काफी उपयोगी हो सकता है.

Data And Information Analysis: हर जानकारी का एनालिसिस है जरूरी

AI जानकारियों को काफी तेजी से process कर सकता है, लेकिन उस जानकारी को समझना और सही निष्कर्ष निकालना इंसान की महत्वपूर्ण skill है. छात्रों को डेटा पढ़ना और इसका अलग-अलग स्रोतों से तुलना करना सीखना चाहिए. यही थिकिंग भविष्य के करियर में उन्हें दूसरों से आगे रख सकती है.

ये भी पढ़ें: Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में

Critical Thinking And Fact Checking: जानिए क्रिटिकल थिंकिंग और फैक्ट चेकिंग के बारे में

AI के जवाब को अंतिम सत्य मान लेना और पूरी तरह उसके दिए जवाब पर निर्भर हो जाना एक बड़ी गलती हो सकती है. कभी-कभी AI गलत या अधूरी जानकारी भी दे सकता है. इसलिए छात्रों को किसी भी AI-generated जानकारी की फैक्ट चेकिंग करना और अपनी समझ से उसका इवैल्यूएशन करना आना चाहिए.

Practical Use of AI Tools: जानिए इसके बारे में

AI को shortcut के रूप में नहीं, बल्कि अपनी प्रोडक्टिविटी और लर्निंग को बेहतर बनाने वाले टूल के रूप में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है. छात्रों को अलग-अलग कामों के लिए AI टूल्स का प्रैक्टिकल इस्तेमाल समझना चाहिए.

ये भी पढ़ें: How to Speak English Fluently: क्या आपकी अंग्रेजी कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके और बढ़ाएं इंग्लिश स्पीकिंग कॉन्फिडेंस

Creativity And Problem Solving: यह स्किल है भविष्य की नींव

AI काफी तेजी से कोई भी काॅटेंट तैयार कर सकता है, लेकिन नई सोच और किसी वास्तविक समस्या का समाधान निकालने की क्षमता छात्रों को खुद विकसित करनी होगी. भविष्य के jobs market में AI skills के साथ क्रिएटिव थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग का काॅम्बिनेशन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.

Responsible AI Use: ध्यान से करें AI का इस्तेमाल

AI जितना फायदेमंद है, इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना उतना ही जरूरी है. AI के इस्तेमाल के साथ प्राइवेसी, कॉपीराइट और गलत जानकारी जैसे मुद्दों को समझना भी जरूरी है. छात्रों को यह सीखना चाहिए कि AI-generated content को बिना चेक किए submit न करें.

ये भी पढ़ें: BPSC 72nd Preparation Tips 2026: परीक्षा में सिर्फ 50 दिन बाकी, जानें किन टॉपिक्स पर करें फोकस और कैसे करें आखिरी मिनट की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >