3 Idiots का 'रैंचो' इंजीनियरिंग के किस BTech Branch का स्टूडेंट था? बताने वाला कहलाएगा असली फैन

BTech Branch in 3 Idiots: फिल्म 3 Idiots बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और प्रेरणादायक फिल्मों में से एक है. इसमें मुख्य किरदार रैंचो यानी रणछोड़दास श्यामलदास चांचड़ का रोल आमिर खान ने निभाया है. रैंचो का व्यक्तित्व और सोच पूरी फिल्म का आकर्षण बनती है, क्योंकि वह सिर्फ पढ़ाई में अच्छा नहीं है, बल्कि जीवन और सीखने के तरीकों में भी बहुत अलग नजरिया रखता है.

BTech Branch in 3 Idiots: फिल्म 3 Idiots में रैंचो यानी रणछोड़दास चांचड़ ने सबका दिल जीत लिया. वो सिर्फ पढ़ाई का पिट्ठू नहीं, बल्कि जिंदगी का असली चैंपियन है. अब सवाल ये है कि रैंचो कौन सी इंजीनियरिंग कर रहा था? फिल्म देखते हुए छात्र इन डिटेल्स को ध्यान नहीं देते लेकिन ये हिस्सा छात्रों के लिए प्रेरणादायक हो जाता है.

रैंचो की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं थी. वो प्रोजेक्ट्स, मशीन लर्निंग और इनोवेशन में भी कमाल करता था. उसका मकसद सिर्फ ग्रेड्स लेना नहीं, बल्कि असली सीखने का मजा लेना था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रैंचो अपने दोस्तों फरहान और राजू को डर छोड़कर सोचने और क्रिएटिव होने की सलाह देता है.

3 Idiots का रैंचो इंजीनियरिंग के किस ब्रांच का स्टूडेंट?

फिल्म की एक सीन में रैंचो अपने दोस्त जॉय लोबो के फेंके हुए ड्रोन को बनाता है और उड़ाता है. वहीं, एक सीन में वो हॉस्टल मेस में रखे फ्रीज को खोल देता है जो बंद नहीं होता है. ऐसे में मशीन लर्निंग, ड्रोन बनाना और इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को खोलना बनाना मैकेनिकल इंजीनियरिंग का पार्ट है.

हालांकि, फिल्म में दिखाया गया ये सब रैंचो के अद्भुत टैलेंट और समझदारी को दिखाता है, लेकिन असली इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिर्फ मज़े और प्रयोगों तक सीमित नहीं होती. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्रोन बनाना, मशीन खोलना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समझना शामिल हो सकता है, लेकिन रैंचो का असली कमाल उसकी क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल और सीखने का तरीका है.

छात्रों के लिए बेस्ट फिल्म

फिल्म 3 इडियट्स में पढ़ाई में डर, मार्क्स की टेंशन को दूर करना सिखाता है. यह फिल्म कहती है कि ग्रेड्स सिर्फ नंबर हैं, असली इंजीनियरिंग तो है अपनी सोच, दोस्ती और क्रिएटिव आइडियाज में. रैंचो की तरह सोचो, प्रयोग करो, गलती करो और सीखो क्योंकि लाइफ सिर्फ बोर्ड और नोट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि मस्ती और स्मार्ट तरीके से सीखने का नाम है.

यह भी पढ़ें: Thanks और Thank You में क्या अंतर है? जान लेंगे तो बोलने से पहले 100 बार सोचेंगे!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >