How to become Data Analyst: आज का दौर पूरी तरह डेटा बेस्ड हो चुका है. मोबाइल ऐप्स से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, सोशल मीडिया और हेल्थ सेक्टर तक. हर जगह रोजाना लाखों-करोड़ों डेटा तैयार हो रहा है. कंपनियां अब अंदाजे से नहीं, बल्कि डेटा के बेसिस पर डिसीजन लेती हैं. ऐसे में डेटा एनालिस्ट का रोल बहुत इम्पॉर्टेंट हो जाता है.
आज भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में Data Analytics की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप कल्चर और ऑनलाइन बिजनेस के बढ़ने से इस फील्ड में करियर के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं. अच्छी सैलरी, तेज ग्रोथ और अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं कि डेटा एनालिस्ट क्या है और 12वीं के बाद डेटा एनालिस्ट (How to become Data Analyst) कैसे बनें.
Data Analyst क्या है?
डेटा एनालिस्ट वह प्रोफेशनल होता है, जो बड़े डेटा को समझकर उससे यूजफुल डिटेल्स निकालता है. उसका काम डेटा कलेक्ट करना है. साथ ही डेटा क्लीन करना, डेटा का एनलिसिस करना, रिपोर्ट और चार्ट तैयार करना और कंपनी को सही निर्णय लेने में मदद करना होता है. एक डेटा एनालिस्ट बैंकिंग, IT कंपनियां, हेल्थकेयर, स्टार्टअप, ई-कॉमर्स और सरकारी विभाग जैसे सेक्टर में काम कर सकते हैं.
जरूरी स्किल्स
एक सफल Data Analyst बनने के लिए ये स्किल्स सीखना जरूरी होता है-
- Excel (Advanced Level)
- Python
- SQL
- Power BI या Tableau
- Statistics और Basic Mathematics
- Communication Skills
How to become Data Analyst: Data Analyst कैसे बनें?
बेसिक समझ डेवलप करें: सबसे पहले समझें कि डेटा क्या है और कैसे काम करता है. YouTube, ब्लॉग और फ्री कोर्स से स्टार्टिंग कर सकते हैं.
Excel सीखें: Excel Data Analysis की पहली सीढ़ी है. Pivot Table, VLOOKUP और Charts सीखें.
SQL सीखें: SQL डेटाबेस से डेटा निकालने के लिए जरूरी है.
Python सीखें: Python की लाइब्रेरी जैसे Pandas और NumPy डेटा एनालिसिस में बहुत काम आती हैं.
Data Visualization Tools सीखें: Power BI या Tableau से रिपोर्ट और डैशबोर्ड बनाना सीखें.
सैलरी और करियर ग्रोथ
इंडिया में एक फ्रेशर डेटा एनालिस्ट की सैलरी लगभग 3 से 6 लाख प्रतिवर्ष है. कुछ साल के एक्सपिरियंस के बाद सैलरी 8 से 15 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है. डेटा एनालिस्ट बनने के बाद आप आगे बिजनेस एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, एनालिटिक्स मैनेजर और सीनियर डेटा एनालिस्ट बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BCom करें या BCom Honours, जानें 12वीं के बाद क्या है बेहतर
