MBA या डिजिटल मार्केटिंग, जानें करियर की रेस में कौन है सबसे आगे

Digital Marketing vs MBA Marketing: दोनों ही कोर्स के अच्छे विकल्प मौजूद हैं. सही कोर्स का सिलेक्शन करना आपकी रुचि और फ्यूचर करियर पर निर्भर होता है. इसलिए कोर्स चुनने से पहले इन दोनों के बीच के अंतर को यहां समझ लें.

Digital Marketing vs MBA Marketing: आज के डिजिटल युग में मार्केटिंग का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है. जहां पहले कंपनियां सिर्फ टीवी, अखबार और होर्डिंग के जरिए एडवरटाइजमेंट करती थीं. वहीं अब सोशल मीडिया, वेबसाइट और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट के माध्यम से कस्टमर तक पहुंच रही हैं.  ऐसे में स्टूडेंट्स और युवाओं के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि डिजिटल मार्केटिंग करें या एमबीए मार्केटिंग (Digital Marketing vs MBA Marketing). दोनों ही सेक्टर करियर के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं. लेकिन इनकी पढ़ाई, खर्च, समय और जॉब प्रोफाइल अलग-अलग होती है.

एक तरफ Digital Marketing कम समय में स्किल बेस्ड कोर्स है, तो दूसरी तरफ MBA Marketing एक प्रोफेशनल डिग्री है जो मैनेजमेंट और लीडरशिप की गहरी समझ देती है. आइए जानते हैं कि इन दोनों कोर्स (Digital Marketing vs MBA Marketing) में अंतर क्या है. साथ ही कौन सा कोर्स किसके लिए बेहतर है. 

Digital Marketing क्या है? 

Digital Marketing एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस का एडवरटाइजमेंट इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाता है. आज के समय में कंपनियां अपने कस्टमर तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया, गूगल, वेबसाइट, ईमेल और मोबाइल ऐप का यूज करती हैं. इसी को Digital Marketing कहा जाता है.

इस फील्ड में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और गूगल एड्स जैसे स्किल्स सीखने को मिलते हैं. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी 15000 से 30000 प्रति माह है. एक्सपिरियंस के साथ सैलरी 50,000 प्रति माह या उससे ज्यादा भी हो सकती है. 

MBA Marketing क्या है? 

एमबीए मार्केटिंग एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्स है. इसमें मार्केटिंग के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट, लीडरशिप और स्ट्रेटेजी की पढ़ाई कराई जाती है. यह कोर्स आमतौर पर 2 साल का होता है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को यह सिखाया जाता है कि किसी प्रोडक्ट या सर्विस को मार्केट में कैसे लॉन्च किया जाए, ब्रांड कैसे बनाया जाए. साथ ही कस्टमर की जरूरत को कैसे समझा जाए और कंपनी की बिक्री कैसे बढ़ाई जाए. इस कोर्स को करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 5 से 12 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है. 

MBA Marketing में क्या-क्या पढ़ाया जाता है?

  • Marketing Management
  • Consumer Behavior
  • Brand Management
  • Sales & Distribution Management
  • Advertising & Promotion
  • Digital Marketing
  • Business Strategy

Digital Marketing vs MBA Marketing: कौन सा कोर्स है बेहतर? 

अगर आप जल्दी जॉब चाहते हैं और कम खर्च में स्किल सीखना चाहते हैं, तो डिजिटल मार्केटिंग बेहतर है. वहीं आप बड़ी कंपनी में मैनेजर बनना और लीडरशिप रोल चाहते हैं, तो MBA मार्केटिंग शानदार ऑप्शन हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद इस तरह बनें टॉप डेटा एनालिस्ट, पाएं लाखों की सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >