“उनसे नज़रें क्या मिली…” आमिर खान की फिल्म का गाना गाकर BPSC इंटरव्यू में छा गए टॉपर

BPSC Interview: शशांक को हमेशा से कविता और गानों का शौक रहा है. उनसे जब इंटरव्यू में इस शौक के बारे में पूछा गया तो वे गाना गाने लगे. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म का गाना गाकर इंटरव्यू पैनल में बैठे सदस्यों को इंप्रेस कर लिया.

BPSC Interview: बीपीएससी इंटरव्यू में इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. अब जब BPSC ने 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है तो केवल 2027 कैंडिडेट्स ही सेलेक्ट हुए हैं. BPSC का इंटरव्यू काफी टफ होता है. कई बार ऐसे सवाल पूछ दिए जाते हैं तो जो आउट ऑफ सिलेबस होते हैं. BPSC 70वीं CCE में रैंक 2 हासिल करने वाले शशांक के साथ भी ऐसा ही हुआ जब उन्हें गाना गाने को कहा गया. उन्होंने आमिर खान की मूवी “उनसे नज़रें क्या मिली…” गाना गाया. इंटरव्यू पैनल उनसे इंप्रेश हो गया.

इंटरव्यू में गाया सरफ़रोश फिल्म का गाना

BPSC मॉक इंटरव्यू में जब शशांक से पूछा गया कि उन्हें पढ़ाई के अलावा और क्या पसंद है तो उन्होंने बोला म्यूजिक, कविता, ग़ज़ल बहुत पसंद है. इस पर इंटरव्यू पैनल में बैठे एक सदस्य ने उन्हें गाना गाने को कहा. इस पर शशांक ने 1999 में बनी सरफ़रोश फिल्म का ग़ज़ल “उनसे नज़रें क्या मिली…” गाया. इंटरव्यू पैनल में बैठे सदस्य उनका गाना सुनकर खुश हो गए. इसके बाद उन्होंने एक कविता भी सुनाई.

शशांक गौरव (PC-इंस्टाग्राम)

‘किस फिल्म का गाना है?’ के सवाल पर फंसे टॉपर

इस पर सदस्यों ने उनसे फिल्म का नाम पूछा लेकिन शशांक फिल्म का नाम नहीं बता पाए. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस फिल्म के मुख्य एक्टर आमिर खान हैं. साथ ही बताया कि इस ग़ज़ल को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है और जगजीत सिंह ने गाया है.

शशांक गौरव एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर (PC-इंस्टाग्राम)

कविता और गानों का शौक

शशांक को हमेशा से कविता और गानों का शौक रहा है. वे पब्लिक स्पीकिंग में भी इंटरेस्ट रखते हैं. कई मौके पर उन्हें स्टेज पर माइक थामे देखा गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे रील्स डाले हैं, जिसमें वे या तो कोई कविता पढ़ रहे हों या किसी बॉलीवुड फिल्म का गाना गुनगुना रहे हों.

कौन हैं शशांक गौरव?

शशांक गौरव बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने BPSC 70वीं CCE में दूसरी रैंक हासिल की है. इससे पहले उन्होंने UPSC CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा 2024 में AIR रैंक 57 हासिल किया था.

यह भी पढ़ें- नौकरी के साथ की तैयारी, सीवान के लाल ने BPSC में किया कमाल! अब बनेंगे DSP

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >