BPSC Exam Postponed: 26 को नहीं होगी BPSC 72वीं की परीक्षा, सूचना जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से 26 जुलाई 2026 को निर्धारित 72वीं संयुक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया है. आयोग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी पोस्ट की है. परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

BPSC Exam Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बहुत नया अपडेट आया है. 26 जुलाई को निर्धारित प्रीलिम्स परीक्षा (Pre Exam) को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है.

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर यह सूचना पोस्ट की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. 

नई तारीखों का इंतजार

इस परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है. आयोग जल्द ही नया शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी करेगा. BPSC 72वीं के कैंडिडेट किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल BPSC के ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज चेक करते रहें.

कब तक भरा गया था फॉर्म?

आपको बताते चलें कि BPSC 72वीं के लिए आवेदन 7 मई से लेकर 31 मई तक लिए गए थे. लाखों कैंडिडेट्स इस परीक्षा मे शामिल होने के लिए अप्लाई कर चुके हैं. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही कैंडिडेट 26 जुलाई की परीक्षा का इंतजार कर रहे थे.

ऐसे में उन कैंडिडेट्स को तैयारी के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय मिल गया, जिनकी तैयारी थोड़ी अधूरी थी. अब उन्हें रिवीजन के लिए कुछ और दिनों का समय मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी बैंक में वैकेंसी, कहीं छूट न जाए मौका, जल्दी करें आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >