Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) और एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य के स्टूडेंट्स को बड़ा डिजिटल तोहफा दिया है. राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म "बिहार विद्या साथी" का भव्य शुभारंभ किया गया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र अब घर बैठे दिन-रात कभी भी अपने डाउट्स क्लियर कर सकेंगे.
Bihar Vidya Sathi: एक नजर में मुख्य बातें
बिहार विद्या साथी (Bihar Vidya Sathi) क्लास 9 से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया गया एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआती कवरेज राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों तक होगी. इसके तहत स्टूडेंट्स को 24x7 फ्री लाइव टीचर सपोर्ट (1:1 Interactive) मिलेगा. खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म में AI टूल्स की मदद से कॉन्सेप्ट लर्निंग को आसान और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है. एक नजर मे नीचे दिए टेबल से समझें.
| फीचर्स | डिटेल्स |
| प्लेटफॉर्म का नाम | बिहार विद्या साथी (Bihar Vidya Sathi) |
| लाभार्थी(beneficiary) | कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थी |
| शुरुआती कवरेज | राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल |
| सर्विस मॉडल | 24x7 फ्री लाइव टीचर सपोर्ट (1:1 Interactive) |
| स्पेशल टेक्नोलॉजी | AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग |
ये भी पढ़ें: Bihar Government School: अब शनिवार को बैग नहीं, हुनर जाएगा स्कूल, शुरू हुआ 'No Bag Day'
Bihar Vidya Sathi: 5 बड़ी विशेषताएं
24x7 फ्री लाइव टीचर सुविधा: 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 24 घंटे फ्री लाइव टीचर उपलब्ध रहेंगे, जिनसे सीधे सवाल पूछे जा सकेंगे.
अपनी पसंद के टीचर से पढ़ाई: विद्यार्थियों को अपनी सहूलियत और पसंद के अनुसार शिक्षक से पढ़ने की पूरी आजादी मिलेगी.
रैपिड प्रॉब्लेम सोलविंग: पढ़ाई के दौरान किसी भी चैप्टर में कोई कंफ्यूजन होने पर तुरंत और बिल्कुल मुफ्त में उसका सॉल्यूशन दिया जाएगा.
अनलिमिटेड लर्निंग: इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई करने की कोई लिमिट नहीं होगी, छात्र जब चाहें अनलिमिटेड पढ़ाई कर सकते हैं.
AI टूल्स से आसान पढ़ाई: मुश्किल टॉपिक्स और कॉन्सेप्ट्स को आसानी से समझाने के लिए एडवांस्ड AI टूल्स का सहारा लिया जाएगा.
Bihar Vidya Sathi: डिजिटल एजुकेशन
इस विशेष प्लेटफॉर्म का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा हुआ. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बिहार सरकार का यह नया कदम दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार साबित होगा, जहां क्वालिटी कोचिंग या गाइडेंस मिलना मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: एक सरकारी नौकरी के पीछे हजारों युवा क्यों? भारत में Government Job की भूख की असली कहानी
