बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, अब 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Teacher Transfer 2026 New Date: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के सामान्य ट्रांसफर के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. राज्य में बाढ़ के हालातों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है.

Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों के लिए तबादले से जुड़ी जरूरी सूचना आई है. शिक्षा विभाग ने सामान्य ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले यह प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होनी थी.

राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ और गंभीर हालात को देखते हुए विभाग ने शेड्यूल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब शिक्षक 4 अक्टूबर 2026 से ई-शिक्षाकोष पोर्टल eshikshakosh.bihar.gov.in पर जाकर नए स्कूलों का विकल्प भर सकेंगे.

तबादले का नया शेड्यूल देखें

शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर से जुड़े पूरे काम का नया टाइमटेबल जारी किया है.

चरण / प्रक्रियानिर्धारित तारीख
स्कूलों की खाली सीटों की लिस्ट01 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन (स्कूल चुनने का मौका)04 से 10 अक्टूबर 2026
तबादला सूची, आपत्ति और निपटारा12 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026
आवेदन का आधिकारिक माध्यमई-शिक्षाकोष पोर्टल

1 अक्टूबर को दिखेगी खाली सीटों की लिस्ट

शिक्षा विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नया टाइमटेबल भी तय कर दिया है. शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षकों के समायोजन और आपसी (म्युचुअल) ट्रांसफर के बाद जितनी सीटें खाली बचेंगी, उनकी सूची 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

शिक्षकों को यह देखना आसान होगा कि किस स्कूल में पद खाली है. खाली पदों की सूची सामने आने के बाद शिक्षकों के लिए यह समझना आसान हो जाएगा कि उनके गृह जिले या पसंदीदा ब्लॉक के किस स्कूल में जगह खाली है.

वरीयता के अनुसार 10 अक्टूबर तक चुन सकेंगे पसंदीदा स्कूल

रिक्त पदों की सूची जारी होने के बाद शिक्षकों के पास आवेदन के लिए पूरे 7 दिनों का समय रहेगा. शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी वरिष्ठता के अनुसार अपने पसंदीदा विद्यालयों का विकल्प भर सकेंगे. ऐसे में शिक्षक समय सीमा खत्म होने से पहले अपने सभी जरूरी डिटेल और स्कूलों की प्राथमिकता सही तरीके से पोर्टल पर भर लें.

18 नवंबर तक पूरा हो जाएगा पूरा काम

शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन पूरे होने के बाद विभाग ट्रांसफर की पहली लिस्ट जारी करेगा. अगर किसी शिक्षक को अपनी पोस्टिंग या लिस्ट को लेकर कोई आपत्ति होगी, तो वे विभाग के सामने अपनी बात रख सकेंगे. आपत्तियों की जांच और उनके निपटारे का पूरा काम 12 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar STET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक, तुरंत भरें फॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >