Bihar STET 2026 Notification: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से STET 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. 12 अगस्त को बोर्ड की ओर से सिर्फ आवेदन शुरू होने की जानकारी सामने आई थी. अब इस परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने 14 अगस्त 2026 को STET 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जारी की है. इससे आवेदन की तारीख, फीस, आयु सीमा और योग्यता को लेकर स्थिति साफ हो गई है.
Bihar STET 2026: 17 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Bihar STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 31 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है. इसी तारीख तक आवेदन फीस भी जमा किया जा सकेगा. परीक्षा की तारीख अभी बोर्ड ने जारी नहीं की है. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
Bihar STET 2026 Fee Detail: आवेदन फीस
अभ्यर्थी पेपर 1, पेपर 2 या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक पेपर के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 960 रुपये फीस देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 760 रुपये रखी गई है.
दोनों पेपर के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1440 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दोनों पेपर का फीस 1140 रुपये है. आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन
Bihar STET Paper Detail: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्या है योग्यता?
Bihar STET में दो पेपर होंगे. पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं के माध्यमिक स्तर के शिक्षक पदों से जुड़ा है. इसके लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की योग्यता मांगी गई है.
वहीं पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के उच्च माध्यमिक स्तर के लिए है. इसके लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ बीएड की योग्यता जरूरी है.
कंप्यूटर साइंस के मामले में बीएड को लेकर अलग नियम है. एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.
Bihar STET Age Limit: आयु सीमा
Bihar STET 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है. जनरल वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 साल है. महिला और बीसी, ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 साल तक है. एससी और एसटी वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 साल तक की छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: BIHAR STET को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
