Bihar Board Scholarship 2025: टॉप 20% में हो तो स्कॉलरशिप पक्की! बिहार बोर्ड के मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Bihar Board Scholarship 2025: बिहार बोर्ड के टॉप 20% इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ मिलेगा. आवेदन scholarship.gov.in पर किया जा सकता है. जानिए पात्रता, आवेदन की शर्तें और कैसे भरें रोल कोड और रोल नंबर.

Bihar Board Scholarship 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफल टॉप 20 प्रतिशत छात्रों की सूची जारी कर दी है. इन मेधावी छात्रों को अब केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ मिल सकता है. यह स्कॉलरशिप PM-USP CSSS (Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students) के तहत दी जाएगी.

यह स्कॉलरशिप कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाती है. अगर आपने बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है और आप टॉप 20 पर्सेंटाइल में आते हैं, तो यह मौका आपके लिए है.

कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर करना होगा. इच्छुक छात्र scholarship.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रोल कोड और रोल नंबर कैसे भरें?

आवेदन करते समय ध्यान रखें कि रोल कोड और रोल नंबर को सही बॉक्स में भरना जरूरी है. ये दोनों जानकारी आपको इंटर की मार्कशीट या एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी.

उदाहरण– रोल कोड: 11066 रोल नंबर: 25010013

आवेदन की शर्तें

  • छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो.
  • NSP पोर्टल की सभी शर्तों का पालन अनिवार्य है.

स्कूल-कॉलेज को दिए गए निर्देश

बिहार बोर्ड ने सभी स्कूल और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना की जानकारी छात्रों तक पहुंचाएं. सूचना पट्ट, पंपलेट और प्रचार के माध्यम से छात्रों को योजना के बारे में बताया जाए.

Also Read: Best MBBS College: बिहार का ये मेडिकल कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद, 2 लाख से कम में करें MBBS, शानदार प्लेसमेंट गारंटी!

स्कॉलरशिप का भुगतान

बोर्ड केवल जानकारी साझा करता है. छात्रवृत्ति की राशि भारत सरकार द्वारा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

Also Read: Success Story: झोपड़ी से शुरू हुआ सफर, पिता फेरी लगाकर पालते थे परिवार… बेटे ने UPSC पास कर रच दिया इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >