Bihar Best Teacher Friendship: खान सर के रिसेप्शन में दिखी बिहार के बेस्ट टीचर्स की दोस्ती, Physics Wallah अलख पांडेय ने लगाया गले

Bihar Best Teacher Friendship: बिहार के मशहूर टीचर खान सर शादी के बंधन में बंध गए हैं. 2 जून को खान सर की शादी का रिसेप्शन पार्टी सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. रिसेप्शन पार्टी में खान सर की पत्नी पहली बार सामने आई. खान सर के रिसेप्शन पार्टी में बिहार के बेस्ट टीचर्स का ग्रुप देखने को मिला है.

Bihar Best Teacher Friendship: पटना वाले खान सर जब से अपनी शादी की बात सार्वजनिक की, उनके स्टूडेंट्स से लेकर हर कोई उनकी दुल्हन के बारे में जानना चाहता था. इस दौरान सोमवार शाम को उनके रिसेप्शन पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. रिसेप्शन पार्टी में शिक्षा जगत की दो बड़ी हस्तियां- खान सर और Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय भी नजर आए.

Bihar Best Teacher: बिहार के बेस्ट टीचर खान सर

पटना वाले खान सर को बिहार का बेस्ट टीचर कहा जाता है. बिहार की राजधानी पटना में 2 जून की शाम खान सर ने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया. सभी के फेवरेट टीचर खान सर ने सोमवार को रिसेप्शन पार्टी में पहली बार अपनी पत्नी को दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया.

कई टीचर्स हुए शामिल

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कई खास मेहमान शामिल हुए. इस दौरान कई टीचर्स को एक साथ देखा गया. खान सर को बधाई देने फिजिक्स वाला क्लासेस (Physics Wallah Classes) के फाउंडर अलख पांडेय भी शामिल हुए. अलख पांडेय ने खान सर को स्टेज पर जाकर बधाई दी. उन्होंने खान सर को गले लगाया और दोनों ठहाके लगाते हुए भी नजर आए.

बधाई देने नीतू मैम भी पहुंची

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में ऑनलाइन क्लास से मशहूर होने वाली नीतू मैम भी नजर आईं. नीतू मैम दिल्ली से खास खान सर के रिसेप्शन के लिए पटना पहुंची थीं. उन्होंने स्टेज पर पहुंच कर फोटो भी खिंचवाई, इस दौरान उन्होंने खान सर की वाइफ के कान में कुछ कहा भी. इसके बाद खान सर खिलखिलाकर हंसने लगे.

Khan Sir Reception: हाथ पकड़े घूंघट में नजर आईं खान सर की दुल्हन, फेवरेट टीचर के रिसेप्शन में जुटा छात्रों का जमावड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >