बसंत पंचमी पर आज स्कूलों में रहेगी छुट्टी, नोटिफिकेशन हुआ था जारी

School Holiday List: फरवरी का महीना चल रहा है. इस वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर 3 फरवरी (सोमवार) को की छुट्टी निर्धारित की गई है. इस महीने कई प्रमुख त्योहार मनाए जाने वाले हैं, जिसके कारण विभिन्न तिथियों पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा.

Basant Panchami 2025 Holiday, School Holiday List: बसंत पंचमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी होती है. कई राज्यों में इस पर्व का विशेष महत्व है. लोग इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं और मां सरस्वती की आराधना करते हैं. इस दिन पुस्तकें, पेन, पेंसिल आदि की पूजा करके ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. इस वर्ष सरस्वती पूजा की सही तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति थी, कई जगहों पर कल 2 फरवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ और कई जगहों पर आज 3 फरवरी सोमवार को बसंत पंचमी मनाई जा रहीहै. हालांकि, झारखंड सहित कई स्थानों पर कल, अर्थात् 03 फरवरी 2025 को विद्यालय बंद रहेंगे.

झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर पहले निर्धारित दो फरवरी (रविवार) के स्थान पर अब तीन फरवरी (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है.

Sarkari Naukri 2025: झारखंड में शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, किस महीने तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया, क्या बोले शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन?

जिन विद्यालयों में शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी होती है, वहां के छात्रों के लिए यह एक सुखद समाचार है. झारखंड सरकार ने वसंत पंचमी के अवसर पर 3 फरवरी 2025 को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. कई बैंक भी इस दिन बंद रहेंगे.

मार्च 2025 में कई छुट्टियां रहेंगी, जानें छुट्टियों की लिस्ट

फरवरी के बाद, मार्च का महीना भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश का अवसर लेकर आ रहा है. इस महीने कई प्रमुख त्योहार मनाए जाने वाले हैं, जिसके कारण विभिन्न तिथियों पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा.

मार्च 2025 की छुट्टियां

13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन – यह अवकाश सीमित होगा और विद्यालयों में अलग-अलग नियमों के अनुसार लागू किया जाएगा.

14 मार्च (शुक्रवार): होली / डोलयात्रा – यह त्योहार विशेष रूप से बंगाल में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके कारण विद्यालयों में अवकाश रहेगा.

28 मार्च (शुक्रवार): जमात उल-विदा – रमजान के अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय विशेष नमाज अदा करता है, इसलिए यह एक संभावित छुट्टी होगी.

30 मार्च (रविवार): चैत्र शुक्लदी / उगादी / गुड़ी पड़वा – यह अवकाश सीमित रहेगा और विभिन्न समुदायों द्वारा भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाएगा.

31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर – इस दिन पूरे देश में अवकाश रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >