AICTE ने इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-कैंप के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने आज को सी कैंप प्लेटफॉर्म के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है.

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने बुधवार को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म्स (c-camp) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान मेडिकल और इंजीनियरिंग के बीच इंटरडिसिप्लिनरी एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई-आईबीआईपी (Interinstitutional Biomedical Innovation Program) लांच किया गया. एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार और सी-कैंप के सीईओ व निदेशक डॉ. तस्लीमारिफ सैय्यद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों के बीच सुविधाजनक और केंद्रित संवाद के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई-आईबीआईपी प्रोग्राम लांच किया.

यह कार्यक्रम एआईसीटीई और सी-कैंप का सामूहिक प्रयास

यह कार्यक्रम सभी के लिए सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्य और जीवन को बेहतर बनाने के लिए एआईसीटीई और सी-कैंप का सामूहिक प्रयास है. कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग और मेडिकल ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और फैकल्टी मेंबर्स को मेडिकल क्षेत्र की चुनौतियों पर संयुक्त रूप से काम करने की सुविधा प्रदान करना है. मल्टीडिसिप्लनरी एजुकेशन और रिसर्च की सुविधा प्रदान करने के अलावा यह पहल उन्हें विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रेरित और तैयार करेगी. इस प्रोग्राम के तहत प्रतिभागियों को हेल्थ सेक्टर स्किल्स काउंसिल से मान्यता प्राप्त जैव उद्यमिता संबंधी ऑनलाइन कोर्स भी करवाया जाएगा.

इससे चिकित्सा क्षेत्र में होगा काफी लाभ

कार्यक्रम लांच करते हुए एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों के बीच सहयोग रचनात्मकता, नवाचार और स्वास्थ्य देखभाल में जटिल चुनौतियों की गहरी समझ को बढ़ावा देगा. अपने कौशल और ज्ञान का लाभ उठाकर दोनों विषयों के छात्र विभिन्न समस्याओं का प्रभावशाली समाधान खोज सकेंगे जो मरीजों की देखभाल में सुधार ला सकते हैं. इससे चिकित्सा क्षेत्र को काफी लाभ होगा.

इन चुनौतियों का होगा समाधान

सी-कैंप के डॉ. तसलीमारिफ़ ने कहा कि यह प्रोग्राम इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों को स्वास्थ्य देखभाल में आने वाली वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने के लिए इंटरडिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट पर सहयोग और काम करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. आईबीआईपी के तहत एआईसीटीई स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए कम से कम 10 आईडिया/इनोवेशन विकसित और लागू करने के लिए संस्थान को 10 लाख रुपये का अनुदान देगा. प्रोग्राम के लिए चयनित सभी संस्थान एक-दूसरे से सीखने, सहयोग करने और अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए सभी स्वीकृत परियोजनाओं के नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगे. वहीं, आईबीआईपी के कार्यक्रम निदेशक डॉ. रवि नायर ने बताया कि सी-कैंप अपने प्रमुख कार्यक्रम के माध्यम से मेडिकल व इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को इसके लाभ के बारे में जागरूक करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >