UP DElEd Admission 2026: डीएलएड एक दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसके जरिए उम्मीदवार प्राथमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षक बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. UP DElEd Admission 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट updeledinfo.in पर शुरू होगी.
जारी कार्यक्रम के अनुसार UP DElEd Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.
UP DElEd Admission 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeledinfo.in पर जाएं.
- UP DElEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फीस उम्मीदवारों की कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान या SBI I Collect के जरिए किया जा सकता है.
UP DElEd Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
UP DElEd 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.
वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन करने की अनुमति दी गई है. आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं वाराणसी के ये मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर बनने का सपना होगा सच
