School Reopening 2025: बजने वाली है स्कूलों की घंटी! जानें किस राज्य में कब खत्म होगी गर्मी की छुट्टियां

School Reopening 2025: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली है. जून महीने के खत्म होते ही छात्रों की छुट्टियां भी खत्म हो रही हैं. देशभर के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून को खत्म हो जाएंगी. अलग-अलग राज्यों में अप्रैल से मई तक में अलग-अलग तारीखों पर स्कूल बंद हुए थें. उत्तर प्रदेश, हरियाणा. दिल्ली में 1 जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं.

School Reopening 2025: देशभर में अलग-अलग राज्यों में गर्मी की छुट्टियां लगभग एक जैसी अवधि तक चलती हैं, लेकिन कुछ राज्यों में मौसम के हिसाब से छुट्टियों की अवधि थोड़ी कम या ज्यादा भी होती है. अब बच्चों के लिए पढ़ाई का नया सत्र शुरू होने वाला है, इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी समय पर तैयार रखें ताकि स्कूल खुलते ही किसी तरह की परेशानी न हो.

School Reopening 2025: यूपी में कब खुलेंगे स्कूल?

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 30 जून को समाप्त हो रही हैं. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि 1 जुलाई 2025 से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोबारा खुलेंगे. अप्रैल और मई में जब भीषण गर्मी पड़ी थी, तब स्कूलों को बंद कर दिया गया था ताकि बच्चों को लू और गर्मी से बचाया जा सके. अब मौसम में कुछ नरमी आने की वजह से स्कूल खोले जा रहे हैं.

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 18-20 मई से शुरू हो गई थीं. इसके बाद 15 जून को स्कूल खुलने की सूचना थी. बढ़ती गर्मी को देखते हुए 30 जून तक छुट्टियों को बढ़ा दिया गया. अब ऐसे में राज्य में 1 जुलाई 2025 से स्कूल खुल जाएगी.

Haryana School Reopening 2025: हरियाणा में स्कूलों की तैयारी

हरियाणा में भी स्कूल 1 जुलाई से फिर से शुरू होंगे. गर्मी की छुट्टियां यहां भी 30 जून को खत्म हो जाएंगी. हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूल प्रबंधनों को यह भी कहा है कि स्कूल खुलने पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाए और यदि कोई बच्चा बीमार मिले तो तुरंत उसका इलाज कराया जाए. शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि छुट्टियों के बाद क्लास का टाइम टेबल और किताबों की उपलब्धता की भी तैयारी पूरी रखें.

Delhi School Reopening 2025: दिल्ली में क्या है स्थिति

दिल्ली में इस बार स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुल रहे हैं. दिल्ली के अधिकतर सरकारी और निजी स्कूलों ने गर्मी की छुट्टियां मई के अंतिम सप्ताह से शुरू की थीं जो 30 जून तक चलेंगी. बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा सके. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से कहा है कि क्लासरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

Bihar 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक अपलोड कर सकते हैं डॉक्यूमेंट्स

नोट: संबंधित राज्य सरकारों द्वारा जारी निर्देश के आधार पर स्टोरी तैयार की गई है. स्कूलों के खुलने और टाइमिंग के बारे में जानकारी संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >