Sainik School Registration: एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट

Sainik School Registration Last Date: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेसन (AISSEE) 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट (Last Date) बढ़ा दी गई है. अब सभी छात्र 9 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले अन्य डिटेल्स यहां देखें.

Sainik School Registration Last Date: अगर आप सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेसन (AISSEE) 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब सभी छात्र 9 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. वहीं सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए परीक्षा जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी. 

AISSEE Exam: जनवरी में होगी परीक्षा 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से AISSEE परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाई गई है. अब छात्रों के पास एक और मौका है. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां डिटेल्स देखें. 

देखें परीक्षा की टाइमिंग 

सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए परीक्षा जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी. क्लास 6 की परीक्षा दोपहर 2:00- 04:30 बजे तक होगी. परीक्षा की टाइमिंग कुल 150 मिनट की होगी. वहीं क्लास 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी. परीक्षा 02:00 से शुरू होकर शाम 05:00 बजे तक चलेगी. 

Sainik School Registration Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर “नए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन” या “Registration for AISSEE-2026” के लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब लॉगिन करके सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 
  • अब सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

किन-किन जानकारियों में सुधार नहीं कर सकते हैं? 

  • नाम
  • मोबाइल न���बर
  • ईमेल आईडी
  • परमानेंट
  • प्रेजेंट एड्रेस 

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार? 

  • पिता का नाम 
  • माता का नाम 
  • डेट ऑफ बर्थ 
  • जेंडर 
  • कैटेगरी और सब कैटेगरी 
  • जिस क्लास के लिए अप्लाई किया है 
  • फोटोग्राफ 
  • सिग्नेचर 
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  • स्टूडेंटशिप सर्टिफिकेट 

छात्र एग्जामिनेशन सिटी के प्रिफरेंस में भी बदलाव कर सकते हैं. लेकिन सिर्फ एक ही राज्य और यूटी (Union Territory) के भीतर. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, पहले दिन मैथ्स का पेपर, देखें पूरा टाइम टेबल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >