NVS Application Update: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एकेडमिक सेशन 2027–28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन NVS की ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जारी किया गया है. कैंडिडेट्स इस आर्टिकल में जुड़ी पूरी जानकारी देख लें.
Exam Important Dates: जानें कब होगी परीक्षा?
NVS के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 7 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवार शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 28 नवंबर 2026 को होना तय किया गया है. एडमिट कार्ड नवंबर में जारी होने की उम्मीद है, मगर इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नई दी गई है. अप्लाई करने के लिए कैडिडेट्स को कोई फीस नहीं लगेगी.
NVS OFFICIAL NOTIFICATION CHECK HERE
NVS के 665 स्कूलों में एडमिशन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 665 स्कूलों में छात्रों का एडमिशन होगा. इसमें एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट बेस्ड सिलेक्शन, काउंसलिंग और फाइनल एडमिशन के आधार पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश में राजगीर नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त, सुरक्षा पर उठे सवाल
Exam Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को उस जिले का निवासी होना चाहिए जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है. उस जिले के सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी. उम्मीदवार को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा जहां वे रहते हैं.
How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- अप्लाई करने के लिए आपको NVS की ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा, जिसपर स्टूडेंट कॉर्नर ऑप्शन मिलेगा स्टूडेंट.
- कॉर्नर ऑप्शन के निचे Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करेंगे.
- इसके बाद अप्लाई करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा.
- यहाँ नाम, आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारी डालकर आप अपना फॉर्म प्रोसेस कर सकते है.
