NEET UG Counselling 2025: यूपी के बेस्ट MBBS कॉलेज में एडमिशन, सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी

NEET UG Counselling 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज मे एडमिशन के लिए नीट यूजी की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है. MBBS में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी. इस बीच उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलजों की लिस्ट (UP Top MBBS College List 2025) जारी हो गई है.

NEET UG Counselling 2025: नीट रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम पड़ाव शुरू होने जा रहा है जिसे काउंसलिंग प्रक्रिया कहते हैं. देशभर के टॉप मेडिकल कॉलेजों में MBBS में दाखिले के लिए NEET UG काउंसलिंग 21 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सूची (UP Govt and Private MBBS College List) भी जारी कर दी गई है. अगर आप यूपी से हैं या यहां की प्राइवेट मेडिकल सीट्स पर नजर बनाए हुए हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

NEET UG 2025 की काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा काउंसलिंग का आयोजन होता है. इसके लिए जारी किया गया शेड्यूल नीचे देख सकते हैं:-

राउंडकाउंसलिंग की तिथिलास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंगडाटा वेरिफिकेशन की तिथि
पहला राउंड30 जुलाई से 06 अगस्त 202512 अगस्त 202513 से 14 अगस्त 2025
दूसरा राउंड19 से 29 अगस्त 202504 सितंबर 202505 से 06 सितंबर 2025
तीसरा राउंड9 से 18 सितंबर 202523 सितंबर 202524 सितंबर 2025
Stray Vacancy राउंड25 से 29 सितंबर 202503 अक्टूबर 2025लागू नहीं

UP MBBS College List: यूपी में एमबीबीएस कॉलेज

यूपी के में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 है और यहां MBBS की कुल 5250 सीटों पर दाखिला होता है. वहीं, प्राइवेट कॉलेजों की बात करें तो राज्य में MBBS के कुल 6600 सीटों पर एडमिशन होगा. राज्य में 36 प्राइवेट कॉलेजों में NEET UG Score से एडमिशन होता है.

UP NEET UG Counselling 2025 MBBS College Admission List

UP MBBS Private College List: यूपी में कुछ टॉप प्राइवेट एमबीबीएस कॉलेज के नाम

  • कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ
  • एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज, लखनऊ
  • सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ
  • हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी
  • हिन्द मेडिकल कॉलेज, सीतापुर
  • हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी
  • श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज, बरेली

ये भी पढ़ें: 1 Sign, लाखों की बर्बादी बची…बराती न टेंट का झंझट, सिर्फ 2000 के खर्च में एक-दूसरे के हुए IAS-IFS

NEET UG Counselling में इन बातों का रखें ध्यान

  • MCC की वेबसाइट पर समय से रजिस्ट्रेशन करें.
  • कॉलेजों और सीटों की जानकारी अच्छे से समझें.
  • विकल्पों का चयन सोच-समझकर करें.
  • जरूरी दस्तावेजों को स्कैन और हार्डकॉपी दोनों रूप में तैयार रखें.
  • समय पर फीस भुगतान करें.
  • सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग की डेडलाइन न चूकें.

UP NEET UG Counseling 2025: यूपी में नीट काउंसलिंग

UP NEET UG काउंसलिंग उत्तर प्रदेश में MBBS और BDS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रक्रिया है. यह काउंसलिंग चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (UPDGME) द्वारा संचालित की जाती है.

इस प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध 85% राज्य कोटा सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाता है. NEET UG क्वालिफाई करने वाले छात्र इस काउंसलिंग के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और विकल्पों की प्राथमिकता के आधार पर होती है.

यह भी पढ़ें- 4 साल की तपस्या…12 घंटे पढ़ाई, 17 में IIT टॉपर, अब यहां बिखेर रहे चमक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >