MMMUT BTech Cutoff 2025: बीटेक की पहली कटऑफ लिस्ट जारी, JEE Main स्कोर पर एडमिशन

MMMUT BTech Cutoff 2025: बीटेक में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT Gorakhpur) की तरफ से बीटेक कोर्स के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी हो गई है. इस कॉलेज में जेईई मेन स्कोर के आधार पर भी दाखिला मिलेगा. 1089 सीटों पर एडमिशन के लिए कुल 4039 आवेदन किए गए थे.

MMMUT BTech Cutoff 2025: मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) ने बीटेक एडमिशन 2025 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. कुल 1089 सीटों पर एडमिशन के लिए 4039 छात्रों ने आवेदन किया था. इनमें से 285 छात्रों को उनकी पहली पसंद की सीट मिली है, जबकि 659 छात्रों को टॉप 3 चॉइस में से किसी एक कोर्स में जगह दी गई है.

MMMUT BTech Cutoff 2025: बीटेक के 1089 सीटों पर एडमिशन

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए 1086 सीटें और अन्य राज्यों के लिए 103 सीटें आरक्षित हैं. करीब 3700 आवेदन यूपी से और 339 आवेदन अन्य राज्यों से आए थे. यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) की 255 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) की 180 सीटें, इलेक्ट्रिकल (EE) और सिविल इंजीनियरिंग की 120-120 सीटें, और IT की 120 सीटें उपलब्ध हैं.

JEE Main Score पर एडमिशन

कंप्यूटर साइंस सबसे ज्यादा पसंद की गई ब्रांच रही. यूपी छात्रों के लिए सीएसई की कटऑफ रैंक 18091 से 62179 तक रही, जबकि बाहर के छात्रों के लिए 40229 से 66331 तक रही. अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 जुलाई 2025 तक होगा. जिन छात्रों को पहली पसंद नहीं मिली, उन्हें अगले राउंड में मौका मिलेगा. इन ब्रांच में एडमिशन मिलेगा.

ब्रांचहोम स्टेट रैंक (ओपन : क्लोज)अन्य राज्य रैंक (ओपन : क्लोज)
कंप्यूटर साइंस (CSE)18091 – 6217940229 – 66331
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)62574 – 7249266468 – 74765
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)35553 – 8096765896 – 83366
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)73543 – 8424983901 – 89347
इलेक्ट्रिकल (EE)58540 – 9758886406 – 99383
मैकेनिकल (ME)76387 – 10844686327 – 107423
सिविल (CE)66915 – 12008882024 – 120311
केमिकल (ChE)98938 – 122513104671 – 116448

बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच का डिमांड सबसे ज्यादा रहता है. मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT Gorakhpur) की तरफ से बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में कुल 255 सीटों पर दाखिला मिलेगा. इस कॉलेज में प्लेसमेंट सेशन का भी आयोजन होता है. ज्यादा जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट- mmmut.ac.in पर जाना होगा.

BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईशा सिंह, 50 मिनट के इंटरव्यू से सेलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >