दुनिया की No.1 यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन? भारतीय छात्रों के लिए पूरी डिटेल

MIT Admission: अगर आप 12वीं के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानिए MIT में एडमिशन पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी योग्यता.

MIT Admission: देश में जिस तरह IIT है, ठीक उसी तरह विदेशों में टेक्निकल पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) प्रसिद्ध है. JEE एडवांस में टॉप करने वाले या IIT से पढ़ाई करने वाले कई स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वो MIT जाकर पढ़ाई करें. हालांकि, यहां एडमिशन मिलना इतना आसान नहीं है.

कैसे मिलता है MIT में एडमिशन?

12वीं के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को कई क्राइटेरिया में फिट बैठना होता है.

  • 10वीं और 12वीं में 90%+ मार्क्स जरूरी
  • SAT/ACT स्कोर
  • IELTS/TOEFL परीक्षा

MIT की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, MIT में ग्रेजुएट लेवल की पढ़ाई करने के लिए आपको संस्थान के किसी एक डिपार्टमेंटल प्रोग्राम में आवेदन करना होगा. हर विभाग की अपनी अलग आवेदन प्रक्रिया होती है.

किन विषय की पढ़ाई के लिए जाना जाता है?

MIT मुख्य रूप से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथमेटिक्स (STEM) की पढ़ाई के लिए जाता है. इसके अलावा यहां इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट और एप्लाइड AI जैसे एडवांस कोर्सेज भी ऑफर किए जाते हैं.

रैंकिंग में नंबर 1 है

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को QS World University Rankings और QS Subject Rankings में लगातार दुनिया के नंबर 1 यूनिवर्सिटी का स्थान मिला है. संस्थान ने 14 से अधिक वर्षों तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान बनाए रखते हुए शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है.

MIT क्यों है खास?

मैसाचुसेट्स टेक्निकल इंस्टीट्यूट कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है. यह संस्थान अपने बौद्धिक संस्कृति, इतिहास और तेजी से बढ़ते इनोवेशन माहौल के लिए जाना जाता है. MIT में शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन पर काफी जोर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Indian Students को Nepal में कैसे मिलता है MBBS का मौका, क्या भारत में मान्य है डिग्री?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >