IIT हुआ पीछे! प्लेसमेंट में छा गया ये कॉलेज, 531 कंपनियों से आए 1294 जॉब ऑफर, 71 लाख का पैकेज

Job Placement 2025: कॉलेज में प्लेसमेंट सेशन की बात करें तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) का आता है. हालांकि, यूपी का एक कॉलेज ऐसा है जिसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है. इस प्लेसमेंट सेशन में यहां 531 से ज्यादा कंपनियां जॉब ऑफर लेकर आई हैं.

Job Placement 2025: कॉलेज प्लेसमेंट में यूपी का एक कॉलेज छा गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT Allahabad) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. यहां 531 से ज्यादा कंपनियां जॉब ऑफर लेकर आई हैं. इन कंपनियों से 1294 जॉब ऑफर आए हैं. इस कॉलेज का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा है कि इसने कई टॉप IITs को भी पीछे छोड़ दिया है.

कॉलेज के प्लेसमेंट सेशन में इस साल 531 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं. इन कंपनियों ने छात्रों को कुल 1294 से ज्यादा जॉब ऑफर दिए. यह आंकड़ा बताता है कि संस्थान की इंडस्ट्री में कितनी मजबूत पकड़ है और छात्रों को यहां करियर के बेहतरीन अवसर भी मिलते हैं.

MNNIT Placement Record: कैसा रहा प्लेसमेंट रिकॉर्ड?

प्लेसमेंट आंकड़ाविवरण
कंपनियों की संख्या531 से ज्यादा
कुल जॉब ऑफर1294
कम से कम एक ऑफर पाने वाले छात्र982 से ज्यादा
औसत CTC (Annual)17.68 लाख
अधिकतम CTC (Annual)71.14 लाख
मीडियन CTC (Annual)11.4 लाख

Job Placement 2025 of MNNIT Allahabad यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इस साल MNNIT इलाहाबाद में Job Placement ड्राइव के दौरान कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियां आईं. इनमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल, इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसी टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की दिग्गज कंपनियों ने भाग लिया. इन कंपनियों ने छात्रों को अच्छे पदों पर जॉब ऑफर दिए.

Job Placement 2025: रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट सेशन

MNNIT इलाहाबाद के प्लेसमेंट सेशन 2025 में रिकॉर्ड संख्या में कंपनियों ने भाग लिया. इनमें कई मल्टीनेशनल और दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल थीं. इस सेशन में 982 से ज्यादा छात्रों को कम से कम एक ऑफर प्राप्त हुआ. इससे यह स्पष्ट होता है कि संस्थान का पाठ्यक्रम और ट्रेनिंग इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप है.

यहां छात्रों को मिलने वाले पैकेज भी काफी आकर्षक रहे. जहां औसत CTC 17.68 लाख रुपये वार्षिक रहा, वहीं अधिकतम पैकेज 71.14 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंचा. इससे यह साबित होता है कि छात्र केवल संख्या में ही नहीं, क्वालिटी में भी आगे हैं.

यह भी पढ़ें: IIT-NIT नहीं, फिर भी TCS और Deloitte में प्लेसमेंट, Highest Salary पैकेज 46 LPA

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >