Job Placement 2025: Google वालों को पसंद हैं ये 5 कॉलेज, मिलता है करोड़ों का पैकेज

Job Placement 2025: गूगल जैसी नंबर 1 आईटी कंपनी अब करोड़ों के पैकेज पर भारत के कॉलेजों में प्लेसमेंट ऑफर करने लगी है. Google कॉलेजों में इंटर्नशिप और फाइनल जॉब प्लेसमेंट दोनों के लिए भारतीय कॉलेज के प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के कौन से टॉप 5 कॉलेज हैं जिसमें Google सबसे तगड़ा प्लेसमेंट होता है.

Job Placement 2025: Google जैसी दुनिया की नंबर 1 IT कंपनी अब भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में करोड़ों के पैकेज ऑफर कर रही है. चाहे इंटर्नशिप हो या फुल टाइम प्लेसमेंट, Google भारत के चुनिंदा संस्थानों से हर साल बेहतरीन टैलेंट हायर कर रहा है. आइए जानते हैं वो 5 टॉप कॉलेज जहां Google हर साल सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर करता है.

Job Placement 2025 IIT इंदौर

IIT Indore तेजी से उभरता हुआ एक टॉप टेक्निकल इंस्टीट्यूट है. पिछले कुछ वर्षों में Google यहां से लगातार छात्रों को हायर कर रहा है. 2024-25 के Job Placement सीजन में एक छात्र को लगभग 1.4 करोड़ का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर किया गया. इसके अलावा कई स्टूडेंट्स को Google India में भी 45-60 लाख रुपये CTC के जॉब ऑफर मिले. यह कॉलेज अब Google की लिस्ट में लगातार ऊपर चढ़ रहा है.

IIT दिल्ली में तगड़ा प्लेसमेंट

IIT Delhi भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है. यहां से Google हर साल 10 से ज्यादा छात्रों को हायर करता है. 2025 के लिए अभी तक रिपोर्ट के मुताबिक 1.2 करोड़ तक के इंटरनेशनल पैकेज दिए गए हैं. साथ ही, 55-70 लाख के डोमेस्टिक ऑफर भी Google की ओर से मिले हैं. खासकर CS और Mathematics के स्टूडेंट्स को ज्यादा अवसर मिलते हैं.

IIIT इलाहाबाद में करोड़ों का पैकेज

IIIT Allahabad डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में मजबूत फोकस के लिए जाना जाता है. यहां से भी Google ने कुछ एक्सेप्शनल टैलेंट्स को चुना है. 2023 और 2024 में Google ने 45 लाख से 65 लाख तक के पैकेज ऑफर किए हैं. इस इंस्टीट्यूट के छात्र Competitive Programming और Codeforces जैसी साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं, जो Google को आकर्षित करता है. यहां माइक्रोसॉफ्ट से भी प्लेसमेंट ऑफर आए हैं.

IIIT Allahabad Placement 2024-25 Check Here

IIT खड़गपुर

IIT Kharagpur का नाम भारत की सबसे पुरानी IIT के रूप में लिया जाता है. यहां से हर साल Google 5-8 छात्रों को हायर करता है. यहां 50 से 65 लाख के डोमेस्टिक पैकेज भी Google द्वारा ऑफर किए गए हैं. यहां के एलुमनाई नेटवर्क और कोडिंग कल्चर काफी मजबूत हैं.

नंबर 1 कॉलेज IIT बॉम्बे में प्लेसमेंट

IIT Bombay हमेशा से Google की टॉप चॉइस रहा है. यहां के कंप्यूटर साइंस विभाग से हर साल दर्जनों छात्रों को गूगल में प्लेसमेंट मिलता है. 2024 में एक छात्र को 2.1 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल पैकेज मिला था.

यह भी पढ़ें: झारखंड से निकली Google Girl, अवनी की कोडिंग वाली Skills ने किया कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >