IIT Roorkee new seats 2026: JEE Advanced 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सभी छात्रों और अभिभावकों का पूरा ध्यान JoSAA काउंसलिंग पर है. देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक, IIT Roorkee इस बार छात्रों के लिए कुछ नया और बेहद खास लेकर आया है.
बदलते दौर और इंडस्ट्री की डिमांड को देखते हुए इस साल IIT रुड़की ने अपने अंडरग्रेजुएट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. अगर आप भी आईआईटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि IIT रुड़की में कौन सी नई सीटें और कोर्स जुड़े हैं. आइए जानते हैं.
IIT Roorkee new seats 2026: कौन सा नया कोर्स और सीटें जुड़ी हैं?
इस साल IIT रुड़की ने उभरती हुई टेक्नोलॉजी और डिजिटल युग की मांग को देखते हुए एक नया और बेहद आकर्षक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू किया है:
- कोर्स का नाम: BTech in Design (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन डिजाइन)
- एडमिशन का आधार: इस कोर्स में सीटें JEE Advanced और UCEED (दोनों के स्कोर और उनके संबंधित काउंसलिंग रूट के माध्यम से भरी जा रही हैं.
आज के समय में सिर्फ कोडिंग या कोर इंजीनियरिंग ही काफी नहीं है. आज डिजिटल प्रोडक्ट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंटरफेस, यूजर एक्सपीरियंस (UI/UX) और गैजेट्स को डिजाइन करने वाले प्रोफेशनल्स की भारी मांग है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआईटी रुड़की ने इस इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स को शामिल किया है, जिससे संस्थान में सीटों की संख्या और चॉइस दोनों बढ़ गई हैं.
IIT Roorkee new seats 2026: फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीटें
IIT Roorkee समेत देश के सभी आईआईटी में इस बार भी फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीटों (Female Supernumerary Seats) के तहत छात्राओं के लिए विशेष सीटें आरक्षित की गई हैं. अगर किसी ब्रांच में छात्राओं की संख्या कम रह जाती है, तो उनके लिए अलग से ‘अतिरिक्त सीटें’ क्रिएट की जाती हैं. इससे छात्राओं को अपनी मनपसंद ब्रांच, जैसे- कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस या नए डिजाइन कोर्स में एडमिशन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.
IIT रुड़की के प्रमुख कोर्सेज
अगर आप JoSAA काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग कर रहे हैं, तो आपको आईआईटी रुड़की के मुख्य कोर्सेज की एक झलक देख लेनी चाहिए:
| कोर्स का प्रकार (Program Type) | उपलब्ध प्रमुख ब्रांचेज (Top Branches) | एडमिशन का आधार |
| BTech (4 इयर्स) | कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, डेटा साइंस, डिजाइन (नया) | JEE Advanced रैंक |
| BArch (5 इयर्स) | आर्किटेक्चर | JEE Advanced + AAT (Architecture Aptitude Test) |
| Integrated MTech / BS-MS | एप्लाइड जियोलॉजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स | JEE Advanced रैंक |
वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी खुले नए रास्ते
सिर्फ रेगुलर बीटेक ही नहीं, इस साल IIT Roorkee ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी कई एडवांस सर्टिफिकेट और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं. इनमें सीटों की कोई तय सीमा नहीं होती और इनके लिए JEE देने की भी जरूरत नहीं है.
आईआईटी रुड़की ने डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और जेनरेटिव एआई (GenAI) जैसे कोर्स शुरू किए हैं. क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) डिजाइन और सेमीकंडक्टर (VLSI) चिप डिजाइनिंग जैसे फ्यूचर-रेडी कोर्सेज भी शामिल किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं वाराणसी के ये मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर बनने का सपना होगा सच
