IIT BHU में Mining Engineering का कितना गया कटऑफ? यहां देखें रैंक

IIT BHU Mining Engineering Cutoff: आईआईटी बीएचयू में माइनिंग इंजीनियरिंग की लेटेस्ट ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या रही. यहां देखें कैटेगरी वाइज पूरा कटऑफ ट्रेंड.

IIT BHU Mining Engineering Cutoff: अगर आप देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT BHU से माइनिंग इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं, तो जानें क्या रहा इस साल का कटऑफ. आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है JEE Advanced परीक्षा को क्रैक करना और उसके बाद JoSAA काउंसलिंग के कटऑफ को पार करना.

आइए जानते हैं कि JoSAA के लेटेस्ट राउंड्स के डेटा के अनुसार IIT BHU में माइनिंग इंजीनियरिंग (Mining Engineering Cutoff) का ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या रहा, ताकि आप अपनी आगे की तैयारी को उसी हिसाब से प्लान कर सकें

IIT BHU से माइनिंग इंजीनियरिंग क्यों है खास?

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट भारत के सबसे पुराने और बेस्ट माइनिंग विभागों में से एक है. यहां की लैब, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और एलुमनाई नेटवर्क काफी बेहतरीन है. यही वजह है कि कोर सेक्टर्स में रुचि रखने वाले छात्रों की यह पहली पसंद होती है. 

IIT BHU Mining Engineering लेटेस्ट क्लोजिंग रैंक  

JoSAA काउंसलिंग के अंतिम राउंड्स के अनुसार मुख्य कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक नीचे दी गई है:

कैटेगरी क्लोजिंग रैंक
OPEN (सामान्य वर्ग)14,243
OBC-NCL (अन्य पिछड़ा वर्ग)5,319
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)2,139
SC (अनुसूचित जाति)3,019
ST (अनुसूचित जनजाति)1,368

Mining Engineering Cutoff: कैटेगरी वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक ट्रेंड्स

आईआईटी में एडमिशन के लिए हर राउंड में कटऑफ बदलता है. शुरुआती राउंड्स के आधार पर ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का पूरा विवरण इस प्रकार है:

कैटेगरी ओपनिंग रैंक (Opening Rank)क्लोजिंग रैंक (Closing Rank)
सामान्य वर्ग (General – Gender Neutral)12,57212,954
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)4,9195,173
ईडब्ल्यूएस (EWS)1,8641,878
अनुसूचित जाति (SC)2,8792,962
अनुसूचित जनजाति (ST)1,3251,368

पिछले सालों का ट्रेंड: क्या बढ़ रहा है कॉम्पिटिशन?

अगर हम पिछले दो तीन सालों के ट्रेंड देखें, तो IIT BHU की माइनिंग इंजीनियरिंग (Mining Engineering Cutoff) ब्रांच में कंपटीशन लगातार बढ़ रहा है. साल 2023 में जनरल कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक 13,556 थी. वहीं साल 2024 में यह थोड़ी और बेहतर होकर 12,876 पर आ गई. अगर आप 12,000 से 13,000 के बीच ऑल इंडिया रैंक लाने वाले छात्रों को इस बेहतरीन कॉलेज में माइनिंग ब्रांच मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद होती है. 

सुरक्षित स्कोर और तैयारी टिप्स

  • रैंक का टारगेट: अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं, तो कोशिश करें कि आपकी JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 12,000 के अंदर आए. 
  • मार्क्स का अनुमान: पेपर के कठिन स्तर के आधार पर, आपको JEE Advanced की कुल परीक्षा में कम से कम 35% से 40% मार्क्स स्कोर करने का लक्ष्य रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं वाराणसी के ये मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर बनने का सपना होगा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >