IIM CAT 2026 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो MBA या दूसरे मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के बाद स्टूडेंट्स को देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में एडमिशन मिलेगा.
IIM CAT 2026 Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
IIM CAT 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक है. CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा.
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | डेट्स |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 3 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे |
| आवेदन की लास्ट डेट | 15 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे |
| CAT 2026 परीक्षा | 29 नवंबर 2026 |
IIM CAT 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री.
- सामान्य, EWS और NC-OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 50% मार्क्स.
- SC, ST और PwD वर्ग के लिए 45% मार्क्स.
- ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
IIM CAT 2026 Registration: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- New Registration पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं.
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
CAT 2026 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. परीक्षा देशभर के लगभग 170 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी. आवेदन के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के 5 परीक्षा शहर चुन सकते हैं.
CAT स्कोर से कहां मिलेगा एडमिशन?
CAT स्कोर के आधार पर देश के IIMs के अलावा कई शीर्ष MBA और PGDM संस्थानों में प्रवेश मिलता है. यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: काॅमर्स स्ट्रीम से हैं, ताे जाने यह 3 बेस्ट करियर ऑप्शन
