IIM CAT 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT-2026) के एडमिशन की तारीख घोषित कर दी है. ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर डिटेल्ड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. कैंडिडेट्स के लिए IIM CAT 2026 एडमिशन फॉर्म की पूरी डिटेल्स आर्टिकल में दी हुई है. आइए जानते है इसके बारे में.
CAT 2026 Application Process: कब से कर सकते हैं अप्लाई?
वेबसाइट पर जारी नोटिफिक्शन के अनुसार IIM CAT 2026 की एप्लीकेशन फॉर्म 3 अगस्त 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली है. इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है. ऑनलाइन पेमेंट की आखिरी तारीख भी 15 सितंबर तय की गई है.
CAT 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 29 November 2026 को होगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. हालांकि परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: IIM रांची का दबदबा, QS Executive MBA रैंकिंग 2026 में बनाई जगह
Exam Application Fee: क्या है एग्जाम फीस?
नोटिफिकेशन में दी गयी जनकलरी के अनुसार General और OBC कैटेगरी के लिए फीस 2,700 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं SC, ST या PWD कैटेगरी के लिए यह फीस 1350 रुपये तय की गई है. कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं.
IIM CAT 2026 Exam Official Notification Check Here
CAT-2026 Exam Centers: कितने सेंटर्स पर होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा लगभाग 170 शहरों में फैले सेंटर्स पर होगी. कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा कि उनकी परीक्षा कहां होगी. CAT 2026 का स्कोर सिर्फ 31 दिसंबर 2027 तक वैलिड रहेगा और इसे वेबसाइट पर देखा जा सकेगा.
PG Exam Eligibility Criteria: परीक्षा के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
कैंडिडेट्स के पास कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या रिलेटेबल डिग्री होनी चाहिए. SC, ST और विकलांग व्यक्तियों (PWD ) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के मामले में 45% मार्क्स होने चाहिए. इसके अलावा बैचलर डिग्री, एक्विवैलेन्ट क्वालिफिकेशन या परीक्षा के आखिरी साल में बैठने वाले और रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.
How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर जाने के बाद वह अप्लाई करने के लिए लिंक दी गई होगी.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उसमें जरूरी डिटेल्स फिल करना होगा.
- सिग्नेचर, थंब इम्प्रैशन और फोटो जैसे डॉक्यूमेंटगस स्कैन करके अपलोड करना होगा.
- इसी तरह सभी जरूरी डिटेल्स फिल करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा.
Important: कैंडिडेट्स को सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान एक वैलिड और यूनिक ईमेल अकाउंट और एक मोबाइल फोन नंबर चालू रखना होगा. इससे जुड़ी और भी जानकारी IIMs की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें: IIM रांची में E-MBA में 1.28 करोड़ का प्लेसमेंट, 96 कंपनियों से आए जॉब ऑफर
